फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi presents 'Ek Ped Maa Ke Naam' to King Charles III for royal estate

'एक पेड़ मां के नाम' मुहिम: PM मोदी ने किंग चार्ल्स को भेंट किया रुमाल ट्री; सैंड्रिंघम एस्टेट में लगाया जाएगा

Thu, 24 Jul 2025 11:32 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 24 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
PM Modi presents 'Ek Ped Maa Ke Naam' to King Charles III for royal estate
पीएम मोदी ने किंग चार्ल्स को भेंट किया पौधा - फोटो : पीटीआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पूर्वी इंग्लैंड के नॉरकॉफ स्थित सैंड्रिंघम एस्टेट में किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने किंग चार्ल्स के स्वास्थ्य में सुधार और उनके शाही कर्तव्यों को फिर से शुरू करने पर खुशी व्यक्त की। साथ ही पीएम मोदी ने उन्हें अपनी एक पेड़ मां के नाम पर्यावरण पहल के तहत एक पौधा भेंट किया। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने संवाददाताओं को बताया कि शरद ऋतु में पौधरोपण के मौसम में सैंड्रिंघम एस्टेट में यह पौधा लगाया जाएगा।

विज्ञापन

रूमाल ट्री के नाम से जाना जाता है पीएम मोदी द्वारा भेंट किया पौधा
किंग को भेंट किया गया पौधा डेविडिया इनवोलुक्रेटा 'सोनोमा' के नाम से जाना जाता है, जिसे आमतौर पर सोनोमा डव ट्री या रूमाल ट्री के रूप में जाना जाता है। यह एक सजावटी पेड़ है जो प्रचुर मात्रा में फूलों के लिए जाना जाता है। किंग चार्ल्स और मोदी पर्यावरण पर एक जैसे दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं और उनकी बैठक के दौरान योग और आयुर्वेद जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

PM Modi presents 'Ek Ped Maa Ke Naam' to King Charles III for royal estate
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किंग चार्ल्स तृतीय से की मुलाकात - फोटो : पीटीआई

इन विषयों पर हुई चर्चा
सैंड्रिंघम एस्टेट में मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और किंग ने आयुर्वेद और योग सहित स्वास्थ्य और सतत जीवन से संबंधित मामलों और दुनिया भर के लोगों तक इनके लाभों को फैलाने के तरीकों पर चर्चा की। इसके अलावा, दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर से दोनों देशों की साझेदारी को नई गति मिलेगी। वहीं, प्रधानमंत्री ने महामहिम को सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भारत द्वारा की गई प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन और स्थिरता के संबंध में अपने साझा दृष्टिकोण को सहयोग और बढ़ावा देने के तरीकों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री और किंग चार्ल्स ने उन तरीकों पर भी चर्चा की जिनसे ब्रिटेन और भारत राष्ट्रमंडल में एक साथ काम कर सकते हैं।

 मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने किंग राजा चार्ल्स तृतीय को उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्हें भारत की राजकीय यात्रा पर आने का निमंत्रण दिया।

विज्ञापन

PM Modi presents 'Ek Ped Maa Ke Naam' to King Charles III for royal estate
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किंग चार्ल्स तृतीय से की मुलाकात - फोटो : पीटीआई
बकिंघम पैलेस ने पीएम मोदी संग शेयर की तस्वीर
वहीं, बकिंघम पैलेस ने भी सोशल मीडिया पर किंग चार्ल्स के साथ मोदी की एक तस्वीर के साथ इस बारे में एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि आज दोपहर, किंग ने सैंड्रिंघम हाउस में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने महामहिम को इस शरद ऋतु में लगाने के लिए एक पौधा भेंट किया, जो प्रधानमंत्री की ओर से शुरू की गई पर्यावरण पहल 'एक पेड़ मां के नाम' से प्रेरित है। यह पहल लोगों को अपनी मां के सम्मान में एक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करती है। 

पीएम मोदी ने किंग चार्ल्स तृतीय के साथ अपनी बैठक को बताया शानदार 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर किंग चार्ल्स तृतीय के साथ अपनी बैठक को शानदार करार दिया। उन्होंने कहा कि हमारे बीच बहुत अच्छी बैठक हुई। हमने भारत-ब्रिटेन संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसमें सीईटीए और विजन 2035 के मद्देनजर व्यापार और निवेश की प्रगति भी शामिल थी। चर्चा के अन्य विषयों में शिक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण, विशेष रूप से योग और आयुर्वेद शामिल थे, जिनके प्रति महामहिम बहुत उत्सुक और जागरुक थे। हमने पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता के बारे में भी बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed