{"_id":"66d97d71eed5f0aa4007b4b4","slug":"pm-modi-praises-singapore-fourth-generation-leadership-act-east-policy-startegic-important-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: प्रधानमंत्री ने चौथी पीढ़ी के नेतृत्व को सराहा, बोले- एक्ट ईस्ट नीति के लिए सिंगापुर अहम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
PM Modi: प्रधानमंत्री ने चौथी पीढ़ी के नेतृत्व को सराहा, बोले- एक्ट ईस्ट नीति के लिए सिंगापुर अहम
Thu, 05 Sep 2024 03:14 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:14 PM IST
सार
दोनों देशों के बढ़ते व्यापारिक और रणनीतिक संबंधों पर पीएम मोदी ने कहा कि 'बीते 10 वर्षों में दोनों देशों के बीच होने वाला व्यापार दोगुने से ज्यादा हो गया है। आपसी निवेश भी तीन गुना बढ़कर 150 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है।'
विज्ञापन
पीएम मोदी और सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वॉन्ग
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वॉन्ग के साथ मुलाकात में सिंगापुर के चौथी पीढ़ी के नेतृत्व की सराहना की और सिंगापुर के विकास की तारीफ की। प्रधानमंत्री ने कहा कि 'मुझे विश्वास है कि चौथी पीढ़ी के नेतृत्व में सिंगापुर और तेजी से विकास करेगा।' गौरतलब है कि लॉरेंस वॉन्ग ने इस साल मई में ही सिंगापुर के पीएम पद की शपथ ली थी। वॉन्ग भी सत्ताधारी पार्टी पीपल्स एक्शन पार्टी के नेता हैं, जो देश की सत्ता पर बीते पांच दशकों से काबिज है। इस तरह से वॉन्ग सत्ताधारी पार्टी की चौथी पीढ़ी के नेता हैं।
भारत-सिंगापुर में मजबूत हो रहा सहयोग
प्रधानमंत्री ने कहा कि सिंगापुर, विकासशील देशों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। प्रधानमंत्री के सिंगापुर दौरे पर दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते हुए हैं। जिनमें स्किल डेवलेपमेंट, डिजिटल तकनीक, सेमीकंडक्टर, एआई और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना शामिल है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 'भारत की एक्ट ईस्ट नीति के लिए भी सिंगापुर अहम देश है।' दोनों देशों के बढ़ते व्यापारिक और रणनीतिक संबंधों पर पीएम मोदी ने कहा कि 'बीते 10 वर्षों में दोनों देशों के बीच होने वाला व्यापार दोगुने से ज्यादा हो गया है। आपसी निवेश भी तीन गुना बढ़कर 150 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। सिंगापुर ही वो पहला देश है, जहां हमने यूपीआई को लॉन्च किया।'
सिंगापुर में रहने वाले भारतीय मूल के लोग दोनों देशों के संबंधों का आधार
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने बीते 10 वर्षों में सिंगापुर की 17 सैटेलाइट को भारत की धरती से लॉन्च किया है। रक्षा क्षेत्र में भी दोनों देशों का सहयोग बढ़ रहा है। सिंगापुर एयरलाइंस और एयर इंडिया के बीच बढ़ रहे सहयोग से कनेक्टिविटी भी मजबूत हो रही है। प्रधानमंत्री ने सिंगापुर में रहने साढ़े तीन लाख भारतीय मूल के लोगों को दोनों देशों के संबंधों का आधार बताया। साल 2025 में दोनों देश अपने संबंधों की 60वीं सालगिरह मनाएंगे। इस अवसर पर दोनों देशों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन