फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pm modi poland ukraine visit live updates narendra modi in warsaw

Poland: PM मोदी ने की पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, दोनों देशों के संबंध मजबूत करने पर चर्चा

Thu, 22 Aug 2024 02:38 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वारसॉ
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वारसॉ Published by: बशु जैन Updated Thu, 22 Aug 2024 02:38 PM IST
सार

पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान यूक्रेन भी जाएंगे। पीएम मोदी अभी पोलैंड की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इसके बाद 23 अगस्त को पीएम मोदी युद्ध में झुलस रहे यूक्रेन का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
pm modi poland ukraine visit live updates narendra modi in warsaw
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वारसॉ में पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। वार्ता से पहले चांसलरी में मोदी का रेड कारपेट स्वागत किया गया। वह पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज सैबेस्टियन डूडा के साथ भी बातचीत करेंगे। बता दें कि यह 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पोलैंड यात्रा है। वॉरसा पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने बच्चों से उत्साह के साथ मुलाकात की। बच्चों ने गुलदस्ता देकर पीएम मोदी का स्वागत किया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के पहले चरण में बुधवार को पोलैंड पहुंचे। पीएम मोदी ने वारसॉ में गुड महाराजा मेमोरियल में श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की गई। इसके बाद पीएम मोदी पोलैंड के पीएम के निमंत्रण पर दोपहर के भोजन में शामिल होंगे। राष्ट्रपति आंद्रेज सैबेस्टियन डूडा से मुलाकात करेंगे। साथ ही पोलैंड के व्यापारिक नेताओं और प्रबुद्ध लोगों से मिलेंगे। 

विज्ञापन

pm modi poland ukraine visit live updates narendra modi in warsaw
पोलैंड में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलामी देते जवान। - फोटो : पीटीआई

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन संघर्ष को लेकर की बात
पीएम मोदी के साथ पोलैंड दौरे पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को पोलैंड के विदेश मंत्री रैडोस्लाव सिकोरस्की से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन संघर्ष और भारत प्रशांत की स्थिति और द्विपक्षीय सहयोग को लेकर चर्चा की। जयशंकर एस ने एक्स पर पोस्ट किया कि पोलैंड के विदेश मंत्री के साथ हुई मुलाकात में यूक्रेन संघर्ष और अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा पोलैंड के साथ द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देगी।

क्या है पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम
पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान यूक्रेन भी जाएंगे। पीएम मोदी अभी पोलैंड की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इसके बाद 23 अगस्त को पीएम मोदी युद्ध में झुलस रहे यूक्रेन का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री पोलैंड से कीव तक ट्रेन से यात्रा करेंगे, जिसमें करीब 10 घंटे लगेंगे। वापसी की यात्रा भी लगभग इतनी ही अवधि की होगी। उनकी कीव यात्रा मॉस्को की उनकी हाई-प्रोफाइल यात्रा के कुछ सप्ताह बाद हो रही है, जिसकी अमेरिका और उसके कुछ पश्चिमी सहयोगियों ने आलोचना की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed