फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi meets Bill Gates in Glasgow discusses climate change, sustainable development

ग्लासगो: पीएम मोदी ने की बिल गेट्स से मुलाकात, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

Tue, 02 Nov 2021 06:58 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ग्लासगो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ग्लासगो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 02 Nov 2021 06:58 PM IST
सार

मोदी और अमेरिका के अरबपति उद्योगपति की बैठक गेट्स द्वारा छोटे द्वीपीय देशों में ढांचे के विकास की पहल रेजिलिएंट आइलैंड स्टेट्स (आईआरआईएस) शुरू किए जाने के बाद हुई है।

विज्ञापन
PM Modi meets Bill Gates in Glasgow discusses climate change, sustainable development
पीएम मोदी ने की बिल गेट्स से मुलाकात - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो में मंगलवार को माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने सतत विकास के तरीकों और जलवायु परिवर्तन को कम करने के मुद्दे पर चर्चा की। मोदी और अमेरिका के अरबपति उद्योगपति की बैठक गेट्स द्वारा छोटे द्वीपीय देशों में ढांचे के विकास की पहल रेजिलिएंट आइलैंड स्टेट्स (आईआरआईएस) शुरू किए जाने के बाद हुई है।बिल गेट्स का फाउंडेशन महामारी से मुकाबले के लिए काफी काम कर रहा है। 

विज्ञापन


बैठक के दौरान गेट्स ने अतीत में स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और कृषि पर विशेष ध्यान देने के साथ सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को पूरा करने के प्रयासों में भारत सरकार का समर्थन करने के लिए अपनी फाउंडेशन की प्रतिबद्धता को मजबूत किया है। सोमवार को गेट्स ने कहा था कि इस साल संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन मुख्य रूप से नवोन्मेष पर केंद्रित रहेगा। उन्होंने आगे की राह को लेकर भरोसा भी जताया था। गेट्स ने ट्वीट कर कहा, 'सीओपी-26 में दुनिया को एकसाथ लाकर विकास को तेज किया जा सकता है और स्वच्छ ऊर्जा की स्वीकार्यता को बढ़ाया जा सकता है।'
विज्ञापन


बता दें कि ग्लासगो में भारत ने छोटे द्वीपीय देशों में बुनियादी ढांचे के विकास की खातिर एक महत्वाकांक्षी पहल की शुरुआत की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह पहल उन सबसे संवेदनशील देशों के लिए कुछ करने की नयी उम्मीद, नया आत्मविश्वास और संतोष प्रदान करती है, जो जलवायु परिवर्तन से सबसे ज्यादा खतरे का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed