फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi invited for V-Day celebrations, waiting for response Kremlin

Russia: रूस ने पीएम मोदी 9 मई के लिए भेजा न्योता, क्रेमलिन को भारत के जवाब का इंतजार

Thu, 17 Apr 2025 11:03 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 17 Apr 2025 11:03 PM IST
सार

रूस नौ मई को द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर विजय का जश्न मनाता है और इस वर्ष उसने 80वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेने के लिए चुनिंदा मित्र देशों के नेताओं को आमंत्रित किया है। इस साल के लिए रूस ने पीएम मोदी को न्योता भेजा था।

विज्ञापन
PM Modi invited for V-Day celebrations, waiting for response Kremlin
पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नौ मई को रूस की राजधानी मॉस्को में होने वाले विक्ट्री डे समारोह के लिए न्योता भेजा है, लेकिन भारत की ओर से इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया गया है। रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन  के एक शीर्ष सहयोगी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


रूस नौ मई को द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर विजय का जश्न मनाता है और इस वर्ष उसने 80वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेने के लिए चुनिंदा मित्र देशों के नेताओं को आमंत्रित किया है। इन नेताओं में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग भी शामिल हैं, जिन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


Bangladesh: '1971 के अत्याचारों के लिए सरेआम माफी मांगे पाकिस्तान', बांग्लादेश ने मांगा 4.3 अरब डॉलर का मुआवजा
विज्ञापन
विज्ञापन


रशियन स्टेट टीवी ने क्रेमलिन के विदेश सहयोगी यूरी उशाकोव के हवाले से कहा, प्रधानमंत्री को नौ मई के लिए आमंत्रित किया गया है, लेकिन अभी तक हमें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।क्रेमलिन में रूस-कतर शिखर सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उशाकोव ने कहा कि इस वर्ष नियमित शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने की हमारी बारी है और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यात्रा के लिए चर्चा चल रही है।

अक्टूबर, 2000 में राष्ट्रपति पुतिन पहली बार नयी दिल्ली आए थे और उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ रणनीतिक साझेदारी घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए थे। पिछले 25 वर्षों में यह साझेदारी नयी दिल्ली और मॉस्को के बीच एक “विशेष” साझेदारी के रूप में विकसित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed