फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Cop 28 PM Modi to Attend World Climate Action Summit Conference in Dubai Full News in Hindi

COP-28: जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे PM मोदी, दुबई पहुंचने के बाद बोले- हम बेहतर ग्रह बनाना चाहते हैं

Fri, 01 Dec 2023 07:28 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, दुबई Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 01 Dec 2023 07:28 AM IST
सार

भारतीय समुदाय के साथ-साथ बोहरा समाज भी पीएम मोदी की यात्रा से खुश है। दाऊदी बोहरा समुदाय के सदस्य डॉ. मुस्तफा ताहिर कहते हैं कि जब प्रधानमंत्री यहां आ रहे हैं, ऐसे में यहां आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पीएम मोदी हमें परिवार की तरह मानते हैं।

विज्ञापन
Cop 28 PM Modi to Attend World Climate Action Summit Conference in Dubai Full News in Hindi
पीएम नरेंद्र मोदी का दुबई के हवाईअड्डे पर स्वागत। - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार देर रात संयुक्त राज्य अमीरात की राजधानी दुबई पहुंचे। भारतीय समुदाय ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री के दुबई आने की खुशी में लोगों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। बता दें, प्रधानमंत्री आज कॉप-28 के विश्व जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
बोहरा समुदाय ने जताई खुशी
भारतीय समुदाय के साथ-साथ बोहरा समाज भी पीएम मोदी की यात्रा से खुश है। दाऊदी बोहरा समुदाय के सदस्य डॉ. मुस्तफा ताहिर कहते हैं कि जब प्रधानमंत्री यहां आ रहे हैं, ऐसे में यहां आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पीएम मोदी हमें परिवार की तरह मानते हैं। भारत के प्रधानमंत्री यहां कॉप-28 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारतीयों का पूरे विश्व में गौरव बढ़ रहा है। भारत की ख्याति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अरिंदम बागची ने किया ट्वीट
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि कॉप-28 वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट के लिए पीएम मोदी यूएई पहुंचे। हवाईअड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और आंतरिक मंत्री शेख सैफ बिन जायद अल नाहयान ने स्वागत किया। वे प्रधानमंत्री वैश्विक नेताओं के साथ बैठकें करेंगे और जलवायु कार्रवाई को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

पीएम मोदी ने कहा- अब सम्मेलन का इंतजार 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि सीओपी-28 शिखर सम्मलेन में भाग लेने के लिए दुबई पहुंचा। अब शिखर सम्मेलन की कार्यवाही का इंतजार है। कार्यवाही का उद्देश्य एक बेहतर ग्रह बनाना है।हमारे सभ्यतागत लोकाचार को ध्यान में रखते हुए, भारत ने हमेशा सामाजिक और आर्थिक विकास के साथ-साथ जलवायु कार्रवाई पर भी जोर दिया है। हमारे जी-20 की अध्यक्षता के दौरान, जलवायु हमारी प्राथमिकता में सबसे ऊपर थी। दिल्ली घोषणापत्र में जलवायु कार्रवाई और सतत विकास पर कई ठोस कदम शामिल हैं। मुझे उम्मीद है कि कॉप-28 इन मुद्दों पर आम सहमति को आगे बढ़ाएगा। मोदी शुक्रवार को जलवायु पर संयुक्त राष्ट्र के ‘पार्टियों के सम्मेलन’, जिसे काॅप-28 के नाम से जाना जाता है। वह इस दौरान विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिखर सम्मेलन में इस्राइली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और मालदीव के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू शामिल हैं। 

नई दिल्ली से रवाना होने से पहले किया ट्वीट

ऊर्जा जरूरत पूरी करने में भारत की भागीदारी बनी रहेगी : क्वात्रा
भारत के विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने बृहस्पतिवार को दुबई में शुरू हुए कॉप 28 में भागीदारी के लिए जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में कोयला की अहम भागीदारी बनी रहेगी।



अनुकूलन पर अधिक ध्यान देने की बात कही
मोदी ने भारत में हुए वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन में, ग्लोबल साउथ ने समानता, जलवायु न्याय और सामान्य लेकिन विभेदित जिम्मेदारियों के सिद्धांतों के आधार पर जलवायु कार्रवाई की आवश्यकता के साथ-साथ अनुकूलन पर अधिक ध्यान देने की बात कही।

जलवायु कार्रवाई पर बनेंगी भविष्य की योजनाएं
कॉप-28 यूएई की अध्यक्षता में 30 नवंबर से 12 दिसंबर तक हो रहा है। अपने बयान में, प्रधानमंत्री ने कहा कि कॉप-28 पेरिस समझौते के तहत हुई प्रगति की समीक्षा करने और जलवायु कार्रवाई पर भविष्य के पाठ्यक्रम के लिए एक रास्ता तैयार करने का अवसर प्रदान करेगा। अपने बयान में मोदी ने कहा, कॉप28 पेरिस समझौते के तहत हुई प्रगति की समीक्षा करने और जलवायु कार्रवाई पर भविष्य के पाठ्यक्रम के लिए एक रास्ता तैयार करने का अवसर प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed