फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi holds talks with Namibia President Nandi-Ndaitwah Know all important Updates about it

PM Modi Namibia Visit: पीएम मोदी ने की नामीबिया के राष्ट्रपति से मुलाकात; चार अहम समझौतों पर किए गए हस्ताक्षर

Wed, 09 Jul 2025 05:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विंडहोक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विंडहोक Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 09 Jul 2025 05:48 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को नामीबिया की राजधानी विंडहोक पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी को औपचारिक स्वागत में 21 तोपों की सलामी दी गई। यह प्रधानमंत्री मोदी की नामीबिया की पहली यात्रा है। पिछले 27 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह तीसरी यात्रा है। पीएम मोदी ने देश के संस्थापक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सैम नुजोमा को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
PM Modi holds talks with Namibia President Nandi-Ndaitwah Know all important Updates about it
PM Modi - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और नामीबिया के बीच बुधवार को चार अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते ऊर्जा और स्वास्थ्य सेवा सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने से संबंधित हैं। इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा के बीच हुई बातचीत के बाद बताया गया। अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में ब्राजील से यहां पहुंचे पीएम मोदी ने स्टेट हाउस में राष्ट्रपति नंदी-नदैतवा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।

विज्ञापन


वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने स्वास्थ्य, चिकित्सा, जैव ईंधन और आपदा प्रतिरोधी सहित कई क्षेत्रों में चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए। यह प्रधानमंत्री मोदी की नामीबिया की पहली और किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नामीबिया की तीसरी यात्रा है। राष्ट्रपति नंदी-नदैतवा के निमंत्रण पर यहां पहुंचे पीएम मोदी ने नामीबिया को अफ्रीका में एक मूल्यवान और विश्वसनीय साझेदार बताया।
विज्ञापन


राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया
इससे पहले अफ्रीकी राष्ट्र के राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। इसे लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि नामीबिया में भारतीय समुदाय भारत-नामीबिया की घनिष्ठ मित्रता को लेकर बेहद आशावादी है और विंडहोक में हुए विशेष स्वागत में यह झलकता है। मुझे अपने प्रवासी समुदाय पर खासकर जिस तरह से उन्होंने अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव बनाए रखा है, उस पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में नामीबिया पहुंचे
प्रधानमंत्री मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में नामीबिया पहुंचे। होसे कुटाको इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका भव्य पारंपरिक स्वागत किया गया, जहां नामीबिया की इंटरनेशनल रिलेशंस एंड कोऑपरेशन मिनिस्टर सेल्मा अशीपाला-मुसावी ने उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह में स्थानीय संगीतकारों और नर्तकों ने प्रस्तुति दी। तालियों और जयकारों से गूंजते इस क्षण में प्रधानमंत्री भी कलाकारों के साथ शामिल हो गए।


लंबे समय से बहुत मजबूत संबंध रहे
भारत और नामीबिया के बीच लंबे समय से बहुत मजबूत संबंध रहे हैं। नई दिल्ली ने नामीबिया को उसकी स्वतंत्रता से बहुत पहले ही मान्यता दे दी थी। साथ ही 1946 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी इसका मुद्दा उठाया था। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार मुख्यतः जस्ता और हीरा प्रसंस्करण जैसे खनिज संसाधनों में होता है। नामीबिया एक संसाधन समृद्ध देश है। इसमें यूरेनियम, तांबा, कोबाल्ट, दुर्लभ मृदा, लिथियम, ग्रेफाइट, टैंटालम जैसे प्राकृतिक संसाधन मौजूद हैं। भारत ने नामीबिया से कुछ चीते भी लाए थे और उन्हें मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed