फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi gifts Bidri Surahi to President Cyril Ramaphosa Nagaland shawl to First Lady of South Africa

BRICS: मोदी ने रामफोसा को भेंट की तेलंगाना की सुराही, ब्राजील के राष्ट्रपति को गोंड पेंटिंग, जानें इनकी खासियत

Fri, 25 Aug 2023 03:20 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 25 Aug 2023 03:20 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा को मध्यप्रदेश की गोंड पेंटिंग भेंट की। गोंड पेंटिंग मध्यप्रदेश की मशहूर जनजातीय कला जानी जाती है।

विज्ञापन
PM Modi gifts Bidri Surahi to President Cyril Ramaphosa Nagaland shawl to First Lady of South Africa
PM Modi gifts Bidri Surahi - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और प्रथम महिला त्शेपो मोत्सेपे को उपहार भेंट किए। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति रामाफोसा को तेलंगाना की मशहूर बीदरी शिल्प की सुराही गिफ्ट की। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की प्रथम महिला डॉ. त्शेपो मोत्सेपे (Tshepo Motsepe) को नगालैंड शॉल भेंट की। इसके अलावा पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा को मध्यप्रदेश की गोंड पेंटिंग उपहार में दी।

विज्ञापन


बीदरी शिल्प विशुद्ध रूप से भारतीय आविष्कार है। यह शिल्पकला 500 साल पुरानी है। इसकी शुरुआत विशेष रूप से कर्नाटक के बीदर से हुई थी। बीदरी को जस्ता, तांबे और अन्य अलौह धातुओं के मिश्र धातु के साथ ढाला जाता है। ढलाई पर सुंदर पैटर्न उकेरे गए हैं और शुद्ध चांदी के तार जड़े जाते हैं।
विज्ञापन


नगा शॉल एक उत्कृष्ट हस्तशिल्प कला है। नगालैंड के जनजातीय समुदाय इसे सदियों से बनाते हैं। यह शॉल अपने जीवंत रंगों, जटिल डिजाइन और पारंपरिक बुनाई तकनीकों के उपयोग के लिए जानी जाती है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीएम ने ब्राजील के राष्ट्रपति को भेंट की मध्यप्रदेश की गोंड पेंटिंग  
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा को मध्यप्रदेश की गोंड पेंटिंग उपहार में दी। गोंड पेंटिंग मध्यप्रदेश की आदिवासी चित्रकला है। गोंड शब्द की उत्पत्ति द्रविड़ शब्द कोंड से हुई है, जिसका अर्थ हरा पहाड़ है। गोंड जनजाति समुदाय के लोगों के अपने घरों की दीवारों और फर्शों पर बिंदुओं और रेखाओं को उकेर कर यह पेंटिंग बनाते हैं। इसमें प्राकृतिक रंगों और अन्य सामग्रियों जैसे लकड़ी का कोयला, रंगीन मिट्टी, पौधों के रस, पत्तियों, गोबर, चूना पत्थर के पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed