फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi France Visit live address the program of the Indian community; enjoyed the cultural performances

PM Modi In Paris: पीएम मोदी ने किया भारतीय समुदाय को संबोधित; यूपीआई से लेकर स्टूडेंट वीजा तक पढ़ें बड़ी बातें

Fri, 14 Jul 2023 12:27 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 14 Jul 2023 12:27 AM IST
सार

PM Modi France Visit: इससे पहले फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने हवाई अड्डे पर मोदी की अगवानी की। यात्रा के दौरान मोदी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

विज्ञापन
PM Modi France Visit live address the program of the Indian community; enjoyed the cultural performances
फ्रांस में पीएम मोदी - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में भारतीय समुदाय के लोगों को संबंधित करते हुए उनके साथ विकसित भारत के सपने को साझा किया। उन्होंने कहा कि अगले 25 वर्षों में भारत विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल हो सकता है। अपने संबोधन में पीएम ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी से लेकर भारतीय संत तिरुवल्लुवर तक को याद किया। पीएम ने चंद्रयान-3, यूपीआई के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि और गरीबी घटने का भी जिक्र किया। कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम ने कहा, "आज का दृश्य अभूतपूर्व है। कही से आवाज आती है कि नमस्कार तो लगता है कि घर आ गया हूं। हम भारतीय जहां भी जाते हैं वहीं मिनी इंडिया बना देते हैं। आज इस समारोह में बहुत से लोग ऐसे हैं तो 11-12 घंटे सफर कर के यहां पहुंचे हैं। इससे बड़ा प्यार क्या हो सकता है।" पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर फ्रांस पहुंचे हैं।

विज्ञापन

पीएम ने फ्रांस के लोगों को राष्ट्रीय दिवस की बधाई दी

उन्होंने कहा कि आज के समय में रेडिया, टीवी और मोबाइल पर कार्यक्रम देखा जा सकता है, लेकिन दूर से आना और इस कार्यक्रम में शामिल होना बहुत बड़ी बात है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। कल फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस है। मैं फ्रांस की जनता को बधाई देता हूं। इस अवसर पर मुझे न्योता देने के लिए फ्रांस के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। पेरिस के ला सीन म्यूजिकल में प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भारतीय सेना के राजपुताना राइफल के बैंड ने प्रस्तुति दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार मेरा फ्रांस आना और भी विशेष है। कल फ्रांस का नेशनल डे है, मैं यहां की जनता को इसकी बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न मुझे एयरपोर्ट पर रिसीव करने आई थी और कल मैं अपने मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ नेशनल डे परेड का हिस्सा बनूंगा। ये आत्मीयता सिर्फ दो देशों के नेताओं के बीच नहीं है, बल्कि ये भारत और फ्रांस की अटूट दोस्ती का प्रतिबिंब है। 
विज्ञापन

भारत और फ्रांस की साझेदारी का महत्व बढ़ा

उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस की साझेदारी का महत्व बढ़ा है। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। ऐसा आप जैसे लोगों की वजह से ही हो रहा है। आप ही हमारे मजबूत रिश्तों का आधार हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया नई विश्व व्यवस्था की ओर बढ़ रही है। भारत की क्षमता और भूमिका तेजी से बदल रही है। इस समय भारत G20 समूह का अध्यक्ष है। यह पहली बार है कि किसी देश के राष्ट्रपति पद पर देश भर में 200 से अधिक बैठकें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रांस में संबोधन के दौरान पीएम ने किए ये एलान

  • फ्रांस में संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा लगेगी
  • फ्रांस में मास्टर्स करने वाले भारतीय छात्रों को 5 साल का लॉन्ग टर्म पोस्ट स्टडी वीजा दिया जाएगा
  • भारत सरकार ने फ्रांस सरकार की मदद से मार्सिले में एक नया वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला किया है

पीएम ने जानेमाने फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे का जिक्र भी किया

उन्होंने फ्रांस के जानेमाने फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके जितने प्रशंसक और समर्थक फ्रांस में नहीं होंगे, उससे कहीं ज्यादा भारत में हैं। पिछले फीफा वर्ल्ड कप के दौरान इस बात को पूरी दुनिया ने देखा था।

पीएम ने संबोधन में फ्रांस के राष्ट्रगान और वेदों से निकले 'चरैवेति-चरैवेति' का किया जिक्र

उन्होंने कहा कि मैं आज फ्रांस के प्रधान से मिला और कल आपके राष्ट्रपति से मिलूंगा। यह आत्मीयता दो देशों के नेताओं बीच नहीं है। यह दो देशों के मित्रों के बीच का रिश्ता है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान फ्रांस के राष्ट्रगान और वेदों के 'चरैवेति-चरैवेति' का भी जिक्र किया।

पीएम ने फ्रांस के साथ अपने पुराने रिश्ते के बारे में बताया

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने अपने और फ्रांस के पुराने रिश्ते का भी जिक्र किया। उन्होंने करीब 40 साल पहले के अलायंस फ्रैंकेइस का जिक्र किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने यह भी बताया कि वह अलायंस फ्रैंकेइस की सदस्यता लेने वाले पहले व्यक्ति थे। सोशल मीडिया पर वह कार्ड भी वायरल हो रहा है। जिसकी फोटोकॉपी कुछ साल पहले पीएम मोदी को भेजी गई थी।
 

उन्होंने कहा कि फ्रांस से मेरा लगाव काफी पुराना है और मैं इसे कभी नहीं भूल सकता। करीब 40 साल पहले गुजरात के अहमदाबाद में फ्रांस का एक सांस्कृतिक केंद्र शुरू किया गया था और उसी केंद्र का पहला सदस्य आज आपसे बात कर रहा है।


दुनिया भारत की ओर उम्मीद की नजरों से देख रही

पेरिस में पीएम मोदी ने कहा कि क्लाइमेट चेंज हो, ग्लोबल सप्लाई चेन हो, आतंकवाद हो, कट्टरवाद हो, हर चुनौती से निपटने में भारत का अनुभव, भारत का प्रयास दुनिया के लिए मददगार साबित हो रहा है। दुनिया भारत की ओर देख रही है। भारत हर चुनौती का सामना करने को तैयार है। हर कोई भारत की ओर उम्मीद की नजरों से देखता है। 

दोनों देशों के लोग हमारे रिश्तों की बुनियाद

पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच का कनेक्ट दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी विश्वास, इस साझेदारी का सबसे मजबूत आधार है। यहां नमस्ते फ्रांस फेस्टिवल होता है, तो भारत में लोग बोन्सू इंडिया का आनंद उठाते हैं। 

भारत 'मदर ऑफ डेमोक्रेसी'

उन्होंने कहा कि भारत विविधता का देश है। वासुधैव कुटुंबकम का संदेश देने वाला देश है। भारत के अलग-अलग कोनों में लगभग 100 भाषाएं पढ़ाई जाती हैं। दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल भाषा है। इससे बड़ा गर्व क्या हो सकता है कि दुनिया की सबसे पुरानी तमिल भाषा भारत की भाषा है, भारतीयों की भाषा है। भारत का हजारों वर्ष का पुराना इतिहास, भारत का अनुभव, विश्व कल्याण के लिए भारत के प्रयासों का दायरा बहुत बड़ा है। भारत 'मदर ऑफ डेमोक्रेसी' है और भारत 'मॉडल ऑफ डायवर्सिटी' भी है। यह हमारी बहुत बड़ी शक्ति है, ताकत है। 

यूएन की एक रिपोर्ट का किया जिक्र

फ्रांस में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि अर्थव्यवस्था के मामले में भारत 10 साल में 10वें नंबर से पांचवें नंबर पर आ गया है। हम भारत से गरीबी मिटाने का काम कर रहे हैं। यूएन की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सिर्फ 10-15 साल के अंदर ही भारत ने लगभग 42 करोड़ देशवासियों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। ये पूरे यूरोप की आबादी से भी ज्यादा है, ये पूरे अमेरिका की आबादी से भी ज्यादा है। IMF की एक स्टडी कहती है कि भारत में अत्यंत गरीबी अब खत्म होने की कगार पर है। भारत जब इतना बड़ा काम करता है तो इसका फायदा सिर्फ भारत को ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता को लाभ होता है। भारत की धरती एक बड़े परिवर्तन की गवाह बन रही है। इस परिवर्तन की कमान भारत के नागरिकों के पास है, भारत की बहन-बेटियों के पास है, भारत के युवाओं के पास है। आज पूरा विश्व, भारत के प्रति नई उम्मीद और नई आशा से भरा हुआ है।

पंजाब रेजिमेंट का भी किया जिक्र

उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्ष पहले फ्रांस की आन-बान-शान की रक्षा करने वाले भारतीय सैनिक अपना कर्तव्य निभाते हुए फ्रांस की धरती पर शहीद हो गए थे। पंजाब रेजिमेंट यहां युद्ध में भाग लेने वाली रेजिमेंटों में से एक कल राष्ट्रीय दिवस परेड में भाग लेने जा रही है।

मेरे समय का हर सेकंड देश के लोगों के लिए

पेरिस में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने संकल्प लिया है कि वह किसी भी अवसर को हाथ से जाने नहीं देगा, न ही एक पल भी बर्बाद होने देगा। मैंने संकल्प लिया है कि मेरे समय का हर सेकंड देश के लोगों के लिए है।

चंद्रयान-3 का भी जिक्र किया

पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अभी जब मैं आपसे बात कर रहा हूं तो भारत में चंद्रयान-3 की लॉन्च के लिए रिवर्स काउंटिंग की गूंज सुनाई दे रही ही है। कुछ ही पलों बाद भारत के श्री हरिकोटा से ये ऐतिहासिक लॉन्च होने जा रहा है। स्पेस की तरह ही ऐसे अनेक सेक्टर है, जहां भारत और फ्रांस की पार्टनरशिप दुनिया को दिशा देने का काम कर रही है।

जब कोई भारत से एफिल टावर आएगा, तो रुपये में भुगतान कर सकेगा

पेरिस में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि तकनीक के क्षेत्र में भारत और फ्रांस के बीच रिश्ता मजबूत हो रहा है। यूपीआई के बारे में तो सभी जानते हैं। भारत ने फ्रांस के साथ भी समझौता किया है। अब जब कोई भारत से एफिल टावर आएगा, तो रुपये में भुगतान कर सकेगा।

पीएम ने लोगों की दी यह चुनौती

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया का 46% रियल टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन भारत में होता है। मैं आपको भी चुनौती देता हूं कि जब आप अगली बार भारत में आएं तो जेब में एक भी पैसा नहीं लिए बगैर खाली जेब आएं और सिर्फ मोबाइल फोन पर UPI एप्प डाउनलोड करके रख लीजिए, आप पूरा हिंदुस्तान घूमकर आएंगे और बिना नकद पैसे के गुजारा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आज भारत में बैंकिंग सर्विस, 24x7, कभी भी, कहीं भी लोगों की फिंगर टिप पर है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर, गवर्नेंस का हिस्सा बन चुका है। भारत का UPI हो या फिर दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, ये देश में बहुत बड़ा सोशल ट्रांसफॉर्मेशन लाए हैं।

भारत अगले 25 साल में विकसित होने के लक्ष्य पर काम कर रहा

PM मोदी ने कहा कि आपको अब भारत में निवेश के लिए भी पूरे उत्साह के साथ आगे आना होगा। भारत अगले 25 साल में विकसित होने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। आप जिस भी क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उससे जुड़ी संभावनाओं को भारत में एक्सप्लोर करें। आप भारत में निवेश जरूर करें।

भारतीय छात्रों के लिए सुनाई अच्छी खबर

पिछली बार जब मैं फ्रांस आया था तब तय हुआ था कि फ्रांस में पढ़ने वाले भारतीय स्टूडेंट्स को 2 साल का पोस्ट स्टडी वर्क वीजा दिया जाएगा। अब ये भी निर्णय लिया गया है कि फ्रांस में मास्टर्स करने वाले भारतीय को 5 साल का लॉन्ग टर्म पोस्ट स्टडी वर्क वीजा दिया जाएगा। एलिजाबेथ बोर्न ने किया स्वगात
इससे पहले फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने हवाई अड्डे पर मोदी की अगवानी की। इसके बाद पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां दोनों देशों का राष्ट्रगान भी बजाया गया। यात्रा के दौरान मोदी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

फ्रांस पहुंचकर पीएम मोदी ने किया ट्वीट
फ्रांस पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि मैं पेरिस पहुंच गया। इस यात्रा के दौरान भारत-फ्रांस सहयोग को बढ़ावा देने के लिए उत्सुक हूं। आज मेरे विभिन्न कार्यक्रमों में शाम को भारतीय समुदाय के साथ बातचीत शामिल है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने भी ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री के व्यस्त कार्यक्रम में बैस्टिल दिवस समारोह में भागीदारी और फ्रांसीसी नेतृत्व, भारतीय प्रवासी, सीईओ और प्रमुख हस्तियों के साथ बातचीत सहित कई कार्यक्रम शामिल हैं।

बच्चों और प्रवासी भारतीयों से बातचीत की
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस के होटल पहुंचने पर बच्चों और प्रवासी भारतीयों से बातचीत की। इस दौरान होटल के बाहर खड़े भारतीय समुदाय के लोगों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। पीएम मोदी ने कहा कि पेरिस में भारतीय प्रवासियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत! दुनियाभर में हमारे प्रवासी भारतीयों ने अपनी पहचान बनाई है और उनके परिश्रम और मेहनती स्वभाव के लिए उनकी प्रशंसा की जाती है। पेरिस से पीएम मोदी 15 जुलाई को आधिकारिक यात्रा के लिए संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी जाएंगे।


फ्रांस के सीनेट अध्यक्ष लार्चर से मुलाकात की
प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर से मुलाकात की। उन्होंने फ्रांस के साथ भारत के रणनीतिक संबंधों को गहरा करने के लिए अपनी द्विपक्षीय वार्ता की शुरुआत की। पीएम मोदी का लार्चर के साथ वार्ता के लिए बैठक हॉल में पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

फ्रांसीसी पीएम एलिजाबेथ बोर्न से मुलाकात की
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांसीसी समकक्ष एलिजाबेथ बोर्न से मुलाकात की और द्विपक्षीय एवं पारस्परिक हितों के मुद्दों पर चर्चा की।

पीएम मोदी ने फ्रांस से फोन कर दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात की जानकारी ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फ्रांस से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया और दिल्ली के कुछ हिस्सों में बाढ़ के हालात की जानकारी ली। सूत्रों ने बताया कि टेलीफोन पर बातचीत के दौरान शाह ने पीएम मोदी को बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी दी और बताया कि अगले 24 घंटों में यमुना में जल स्तर कम होने की उम्मीद है।

गृह मंत्री के कार्यालय ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण दिल्ली के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की। शाह ने उन्हें बताया कि अगले 24 घंटों में जल स्तर कम होने की संभावना है और वह दिल्ली के उपराज्यपाल के साथ स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। बचाव और राहत अभियान और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए पर्याप्त संख्या में एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed