फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Major Fire at Canadian Military Base in Alberta, PM Mark Carney Calls It a Serious Incident

कनाडा के सैन्य अड्डे पर आग से हड़कंप: पीएम कार्नी ने बताया गंभीर हादसा, वजह अब तक साफ नहीं

Sun, 18 Oct 2026 07:16 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 18 Oct 2026 07:16 AM IST
सार

कनाडा के अल्बर्टा स्थित CFB वेनराइट सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने की घटना को प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने गंभीर बताया है। संघीय और प्रांतीय अधिकारी संपर्क में हैं।

विज्ञापन
Major Fire at Canadian Military Base in Alberta, PM Mark Carney Calls It a Serious Incident
Breaking News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इसे गंभीर घटना बताया है। उन्होंने आग से प्रभावित सैन्यकर्मियों के प्रति संवेदना जताई। हालांकि, आग लगने की वजह और इसमें किसी के घायल होने को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन


सैन्य अड्डे पर आग को पीएम कार्नी ने बताया गंभीर घटना
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अल्बर्टा स्थित सीएफबी वेनराइट सैन्य अड्डे पर आग लगने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक गंभीर घटना के कारण यहां बड़ी आग लगी है। कार्नी ने घटना से प्रभावित सभी महिला और पुरुष सैन्यकर्मियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सोच और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं।
विज्ञापन


अल्बर्टा सरकार और स्थानीय प्रशासन के संपर्क में केंद्र
प्रधानमंत्री कार्नी ने बताया कि कनाडा की संघीय सरकार अल्बर्टा के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वह अल्बर्टा की प्रीमियर डेनियल स्मिथ के लगातार संपर्क में हैं। दोनों सरकारों के मंत्री और अधिकारी भी आपस में समन्वय बनाए हुए हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री ने आग लगने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed