Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi Ethiopia Visit Parliament Address India ethiopia relations indian diaspora Welcomes Abiy Ahmed Ali

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे इथियोपिया: एयरपोर्ट पर PM अली ने किया स्वागत, फिर खुद कार से लेकर गए होटल

Tue, 16 Dec 2025 06:20 PM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अदीस अबाबा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अदीस अबाबा Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Tue, 16 Dec 2025 06:20 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के दौरे पर हैं। पीएम मोदी मंगलवार को जॉर्डन दौरा खत्म कर इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा पहुंचे। इथियोपिया दौरे पर पीएम मोदी प्रधानमंत्री अबी अहमद अली से मुलाकात की। 

विज्ञापन
PM Modi Ethiopia Visit Parliament Address India ethiopia relations indian diaspora Welcomes Abiy Ahmed Ali
दो दिवसीय इथियोपिया दौरे पर अदीस अबाबा पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन दौरा खत्म कर मंगलवार को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा पहुंचे। राजधानी अदीस अबाबा के एयरपोर्ट पर इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने गले लगाकर कर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। इसके बाद अबी अहमद अली प्रधानमंत्री मोदी को होटल तक खुद कार चलाकर लेकर गए। इस बीच रास्ते में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को विज्ञान संग्रहालय और मैत्री पार्क भी दिखाया। पीएम नरेंद्र मोदी इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के निमंत्रण पर दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। पीएम मोदी की इथियोपिया की यह पहली यात्रा है।

विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली से मुलाकात की। इस दौरान द्विपक्षीय और पारस्परिक हित के मुद्दों पर चर्चा की। इससे पहले प्रधानमंत्री ने कहा था कि वे विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने के लिए इथियोपियाई नेतृत्व के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं। पीएम मोदी इथियोपियाई संसद को भी संबोधित करेंगे। इथियोपिया में रहने वाला भारतीय समुदाय पीएम मोदी के आगमन पर काफी उत्साहित है। इस दौरे में भारत-इथियोपिया के बीच स्वास्थ्य, शिक्षा और BRICS सहयोग को बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है। भारतीय समुदाय ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी जिस होटल में ठहरे हुए हैं, वहां मौजूद भारतीय समुदाय ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी के स्वागत में एक छोटी बच्ची ने भरतनाट्यम प्रस्तुत किया। पीएम मोदी के होटल पहुंचते ही वंदे मातरम, भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारे गूंजने लगे। भारतीय समुदाय के लोग हाथों में तिरंगा लेकर पीएम मोदी से मिले। 

 

भारतीय अंतरराष्ट्रीय स्कूल के छात्रों में उत्साह
इथियोपिया में भारतीय अंतरराष्ट्रीय स्कूल के छात्रों के बीच पीएम मोदी के आगमन को लेकर गजब उत्साह देखने को मिला है। स्कूल के प्रधान अब्राहम ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि हम भारतीय पाठ्यक्रम और किताबों का पालन कर रहे हैं। इस साल हमारे स्कूल को CBSE से मान्यता भी मिल गई है। यहां के ज्यादातर इथियोपियाई माता-पिता अपने बच्चों की शिक्षा को बहुत महत्व देते हैं।

भारतीय समुदाय के लोगों ने भी पीएम मोदी के आगमन को लेकर खूशी जताई है। इसी क्रम में रामेंद्र शाह ने कहा कि भारत और इथियोपिया के बीच सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार हुआ है। यहां की मेडिकल सुविधाएं बहुत बेहतर हुई हैं। कई अस्पताल भारतीय अस्पतालों के साथ शोध कर रहे हैं। महात्मा गांधी अस्पताल भी 400 बेड्स के विस्तार की योजना पर काम कर रहा है। इसके साथ ही शाह ने उम्मीद जताई है कि इस यात्रा से भारत की दानदाता संस्थाओं की मदद भी बढ़ेगी।
 
अपने इथियोपिया दौरे को लेकर क्या बोले पीएम मोदी

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भारत से रवाना होने से पहले अपनी यात्रा के महत्व पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ इथियोपिया का दौरा कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि अदीस अबाबा अफ्रीकी संघ का मुख्यालय भी है। 2023 में भारत के G20 अध्यक्ष होने के दौरान, अफ्रीकी संघ को G20 का स्थायी सदस्य बनाया गया। अदीस अबाबा में मैं डॉ. अबी अहमद अली के साथ विस्तृत चर्चा करूंगा और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय से मिलने का अवसर भी मिलेगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने अपने हालिया दौरे की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जोर्डन दौरे के परिणाम महत्वपूर्ण हैं और भारत-जॉर्डन संबंधों को मजबूत करेंगे। उन्होंने अक्षय ऊर्जा, डिजिटल नवाचार और जल संसाधन प्रबंधन में सहयोग को साझा जिम्मेदारी और सतत विकास की दिशा में बढ़ते कदम बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed