PM Modi Ethiopia Visit: इथियोपिया के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, भारतीय समुदाय में उत्साह; कैसी चल रही है तैयारी?
जॉर्डन का दौरा पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इथियोपिया के लिए रवाना हो गए है। दो दिवसीय दौरे में वे प्रधानमंत्री अबी अहमद अली से मुलाकात और संसद को संबोधित करेंगे। भारतीय स्कूलों और समुदाय में मोदी के आगमन को लेकर उत्साह है, जबकि भारत-इथियोपिया स्वास्थ्य, शिक्षा और BRICS सहयोग को बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जॉर्डन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब इथियोपिया के लिए रवाना हो गए है। यह इथियोपिया की उनकी पहली आधिकारिक यात्रा होगी। पीएम मोदी के पहुंचने से पहले वहां तैयारी जोरो सोरो से शुरू हो गई है। भारतीय समुदाय के लोगों और वहां के स्कूलों में पीएम मोदी के आगमन को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। साथ ही इथियोपिया में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के लिए इथियोपिया के दौरे पर रहने वाले है। इस दौरान वे इथियोपियाई प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ मुलाकात करेंगे। साथ ही इथियोपियाई संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे। मीडिया रिपोट्स की माने तो भारत-इथियोपिया के बीच स्वास्थ्य, शिक्षा और BRICS सहयोग को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।
ये भी पढ़े:- पीएम मोदी का जॉर्डन दौरा: विदेश सचिव बोलीं- आतंकवाद पर दोनों देशों का एक रुख, व्यापार-संस्कृति में नई साझेदारी
भारतीय अंतरराष्ट्रीय स्कूल के छात्रों में उत्साह
इथियोपिया में भारतीय अंतरराष्ट्रीय स्कूल के छात्रों के बीच पीएम मोदी के आगमन को लेकर गजब उत्साह देखने को मिला है। स्कूल के प्रधान अब्राहम ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि हम भारतीय पाठ्यक्रम और किताबों का पालन कर रहे हैं। इस साल हमारे स्कूल को CBSE से मान्यता भी मिल गई है। यहां के ज्यादातर इथियोपियाई माता-पिता अपने बच्चों की शिक्षा को बहुत महत्व देते हैं।
भारतीय समुदाय के लोगों ने भी पीएम मोदी के आगमन को लेकर खूशी जताई है। इसी क्रम में रामेंद्र शाह ने कहा कि भारत और इथियोपिया के बीच सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार हुआ है। यहां की मेडिकल सुविधाएं बहुत बेहतर हुई हैं। कई अस्पताल भारतीय अस्पतालों के साथ शोध कर रहे हैं। महात्मा गांधी अस्पताल भी 400 बेड्स के विस्तार की योजना पर काम कर रहा है। इसके साथ ही शाह ने उम्मीद जताई है कि इस यात्रा से भारत की दानदाता संस्थाओं की मदद भी बढ़ेगी।
ये भी पढ़े:- कितना अहम PM मोदी का तीन देशों का दौरा?: अफ्रीका में व्यापारिक समझौते, पश्चिम एशियाई देश में FTA का मौका; जानें अहमियत
अपने इथियोपिया दौरे को लेकर क्या बोले पीएम मोदी
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भारत से रवाना होने से पहले अपनी यात्रा के महत्व पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ इथियोपिया का दौरा कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि अदीस अबाबा अफ्रीकी संघ का मुख्यालय भी है। 2023 में भारत के G20 अध्यक्ष होने के दौरान, अफ्रीकी संघ को G20 का स्थायी सदस्य बनाया गया। अदीस अबाबा में मैं डॉ. अबी अहमद अली के साथ विस्तृत चर्चा करूंगा और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय से मिलने का अवसर भी मिलेगा।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने अपने हालिया दौरे की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जोर्डन दौरे के परिणाम महत्वपूर्ण हैं और भारत-जॉर्डन संबंधों को मजबूत करेंगे। उन्होंने अक्षय ऊर्जा, डिजिटल नवाचार और जल संसाधन प्रबंधन में सहयोग को साझा जिम्मेदारी और सतत विकास की दिशा में बढ़ते कदम बताया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.