फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi arrives in UAE to hold talks with top leadership and inaugurate first Hindu temple in Abu Dhabi

UAE: पीएम मोदी-राष्ट्रपति नाहयान ने की द्विपक्षीय वार्ता, अबू धाबी में किया UPI रुपे कार्ड सेवा का शुभारंभ

Tue, 13 Feb 2024 05:30 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 13 Feb 2024 05:30 PM IST
सार

UAE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने द्विपक्षीय बैठक की और उनकी मौजूदगी में कई समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया। 

विज्ञापन
PM Modi arrives in UAE to hold talks with top leadership and inaugurate first Hindu temple in Abu Dhabi
भारत-यूएई के बीच समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार की शाम दो दिवसीय यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे। अबू धाबी हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बाद में दोनों नेताओं की द्विपक्षीय बैठक हुई और कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान किया गया। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए खाड़ी देशों के शीर्ष नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। उससे पहले वह यहां एक हिंदू मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे। 

विज्ञापन

भारत-यूएई के हर क्षेत्र में करीबी रिश्ते
यूएई के राष्ट्रपति के साथ बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा, "गर्मजोशी से स्वागत के लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं। मैं जब भी आपसे मिलने यहां आता हूं, तो मुझे हमेशा लगता है कि मैं अपने परिवार से मिलने आया हूं। हम पिछले सात महीनों में पांच बार मिले हैं। यह बताता है कि हमारे कितने करीबी रिश्ते हैं।" उन्होंने कहा, "हमने हर क्षेत्र में प्रगति की है और हर क्षेत्र में भारत और यूएई के बीच साझा भागीदारी है।" बैठक में मौजूद भारतीय प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और विदेश सचिव विनय क्वात्रा शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी का सातवां यूएई दौरा
2015 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी का यह सातवां यूएई दौरा है। देश पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, अबू धाबी हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के लिए समय निकालने के लिए राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद का बहुत आभारी हूं। मैं एक उपयोगी (प्रोडक्टिव) यात्रा की उम्मीद कर रहा हूं, जो भारत और यूएई के बीच मित्रता को और मजबूत करेगी। 

विज्ञापन

यूपीआई रुपे कार्ड सेवा का शुभारंभ किया
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति नाहयान ने यूपीआई रुपेय कार्ड सेवा का भी शुभारंभ किया। राष्ट्पति नाहयान ने अबू धाबी में सेवा की शुरुआत करने के लिए अपने नाम के एक कार्ड कार्ड को स्वाइप किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे एक बड़ी उपलब्धि करार देते हुए कहा कि हमारे यूपीआई रुपे कार्ड और आपके जयवान कार्ड की शुरुआत से फिनटेक के एक नए युग की शुरुआत हो रही है। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने क्या कहा
विदेश मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, दोनों नेता कई द्विपक्षीय समझौतों के आदान-प्रदान के गवाह बने। इनमें तत्काल भुगतान प्लेटफॉर्म यूपीआई (भारत) और एएएनआई (यूएई) को इंटरलिंक करने पर एक समझौता भी शामिल है। जो दोनों देशों के बीच निर्बाध सीमा पार लेनदेन की सुविधा प्रदान करेगा। पिछले साल जुलाई में पीएम मोदी ने अबू धाबी यात्रा के दौरान भुगतान और संदेश प्रणाली को इंटरलिंक करने के लए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। 

इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, प्रधानमंत्री के दौरे के पहले चरण में यूएई के नेतृत्व और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत होगी और अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी यूएई और कतर दो देशों की यात्रा पर हैं। यूएई में यात्रा के पहले चरण में शीर्ष नेतृत्व और भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत, अबू धाबी के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट शामिल हैं। 

यूएई के प्रधानमंत्री के साथ होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी अपने यूएई के समकक्ष मोहम्मद बिन राशिद के साथ भी चर्चा करेंगे। जिसमें दुबई के साथ बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने पर फोकस होगा। प्रधानमंत्री बीएपीएस मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। 

'अहलान मोदी' कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री आज अबू धाबी के जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में भारती समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को भारतीय समुदाय के द्वारा आयोजित किया गया है। इसे 'अहलान मोदी' नाम दिया गया है। अरबी भाषा में इसका अर्थ 'हेलो मोदी' होता है। पीएम मोदी 13-14 फरवरी को यूएई में रहेंगे। उसके बाद कतर जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed