फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi Argentina Visit People excited Indian diaspora said it boosted morale

PM Modi Argentina Visit: अर्जेंटीना में पीएम मोदी के दौरे से लोग उत्साहित, भारतीय बोले- हमारा हौसला बढ़ाया

Sat, 05 Jul 2025 07:26 AM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sat, 05 Jul 2025 07:26 AM IST
सार

अर्जेंटीना में भारतीय समुदाय पीएम मोदी के दौरे को लेकर बेहद उत्साहित है। लोग मानते हैं कि इससे भारत-अर्जेंटीना संबंध मजबूत होंगे। पीएम मोदी तीसरी बार अर्जेंटीना पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत में भारतीय नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पीएम मोदी अर्जेंटीना के राष्ट्रपति से मुलाकात कर रक्षा, व्यापार और ऊर्जा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस यात्रा से दोनों देशों के रिश्तों में नई मजबूती आने की उम्मीद है

विज्ञापन
PM Modi Argentina Visit People excited Indian diaspora said it boosted morale
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह - फोटो : ANI

विस्तार


विज्ञापन
अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में इन दिनों खास माहौल देखने को मिल रहा है। यहां रह रहे भारतीय मूल के लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर जबरदस्त उत्साह है। दक्षिण अमेरिका के इस बड़े देश में पीएम मोदी की यात्रा का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। भारतीय समुदाय के लोग मानते हैं कि यह दौरा भारत-अर्जेंटीना रिश्तों में नई ऊर्जा भरने का काम करेगा।

अर्जेंटीना में रह रहे भारतीय मूल के लोग इस बात से काफी खुश हैं कि उनके देश के प्रधानमंत्री उनसे मिलने आ रहे हैं। भारतीय समुदाय के सदस्य सौरभ लूथरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस समय जोश बहुत हाई है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिलेगा। हमें उम्मीद है कि भारत और अर्जेंटीना के रिश्ते और भी मजबूत होंगे। वहीं भारतीय मूल की सुरूचि छाबड़ा ने कहा कि पीएम मोदी ने पूरी दुनिया में भारतीयों को गर्व महसूस कराया है।
विज्ञापन


'पीएम मोदी ने भारतीयों का हौसला बढ़ाया'
सुरूचि छाबड़ा ने कहा कि मैं अर्जेंटीना में रहती हूं। मैं भारतीय-अमेरिकी हूं। हमें बहुत गर्व है कि पीएम मोदी यहां आ रहे हैं। यह बहुत रोमांचक पल है। पूरी भारतीय समुदाय की तरफ से हम आभार व्यक्त करते हैं। पीएम मोदी एक ऐसे विश्व नेता हैं जिन्होंने भारतीयों का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने हमेशा हमारे लिए खड़े होकर हमारा सम्मान बढ़ाया है। हम उनके अब तक के काम से खुश हैं और आगे भी उनसे बहुत उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीसरी बार अर्जेंटीना पहुंचेंगे पीएम मोदी
भारतीय समुदाय के एक अन्य सदस्य ने बताया कि वह झारखंड से हैं और पिछले 30 वर् श् से अर्जेंटीना में रह रहे हैं। उन्होंने कहा, "हम बहुत खुश हैं कि हमारे देश का कोई नेता यहां आ रहा है। खास बात यह है कि पीएम मोदी दूसरी बार अर्जेंटीना आ रहे हैं। इससे यह साफ होता है कि दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हो रहे हैं।" पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के तीसरे चरण में अर्जेंटीना पहुंचेंगे। इससे पहले वह त्रिनिदाद एंड टोबैगो का दौरा कर चुके हैं।

ये भी पढें: 'पाकिस्तान को नहीं पता मसूद अजहर कहां है? शायद अफगानिस्तान में हो', बिलावल भुट्टो का बेतुका दावा
भारतीय नृत्य से होगा पीएम का स्वागत
पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। अर्जेंटीना में रहने वाले कलाकार भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इनमें से कई कलाकार भारतीय मूल के हैं। आनंदिनी दासी नाम की एक कलाकार ने कहा कि पीएम मोदी का स्वागत करना हमारे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। हम पूरी मेहनत से तैयारी कर रहे हैं। उम्मीद है कि उन्हें यह कार्यक्रम पसंद आएगा। हम चाहते हैं कि वह बार-बार इस देश में आएं।


कथक और भरतनाट्यम से होगा स्वागत
कार्यक्रम में शामिल एक अन्य कलाकार ने बताया कि वे 'मल्हारी' और 'पुष्पांजलि' जैसे पारंपरिक भारतीय नृत्य पेश करेंगे। ये प्रस्तुति कथक और भरतनाट्यम की शैली में होगी। उन्होंने कहा कि हम भारतीय संस्कृति से बहुत प्यार करते हैं। इसी कारण हमने इस खास कार्यक्रम के लिए लंबे समय से मेहनत की है। अब वह दिन आ गया है जब हम भारतीय परंपरा और संस्कृति को पीएम मोदी के सामने पेश करेंगे।

ये भी पढें: गाजा में इस्राइल के साथ सीजफायर पर बोला हमास, नवीनतम प्रस्ताव पर 'सकारात्मक' जवाब दिया

दोनों देशों में बढ़ेंगे कारोबार और सहयोग
पीएम मोदी अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माईली के आधिकारिक निमंत्रण पर ब्यूनस आयर्स जा रहे हैं। इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। बैठक में रक्षा, कृषि, खनन, तेल-गैस, नवीकरणीय ऊर्जा, व्यापार, निवेश और आपसी संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि इस दौरे से भारत-अर्जेंटीना के संबंधों को नई मजबूती मिलेगी और दोनों देशों के बीच कारोबार व सांस्कृतिक आदान-प्रदान में भी तेजी आएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed