फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi and other Global leaders at Outreach Nation session pose for family photo IN G7 Summit

G7: शिखर सम्मेलन की फैमिली फोटो में बीच मंच पर नजर आए PM मोदी, बाइडन नीचे खड़े थे; लोग बोले- हर भारतीय को गर्व

Sat, 15 Jun 2024 09:25 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अपुलिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अपुलिया Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 15 Jun 2024 09:25 AM IST
सार

दुनिया भर के नेताओं ने शुक्रवार रात जी-7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच राष्ट्र सत्र में एक फैमिली तस्वीर खिंचवाई। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तस्वीर साझा करते ही यह चर्चाओं में घिर गई। 

विज्ञापन
PM Modi and other Global leaders at Outreach Nation session pose for family photo IN G7 Summit
फैमिली फोटो में बीच मंच पर नजर आए पीएम मोदी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी

विस्तार

जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिडिसि एयरपोर्ट से भारत के लिए रवाना हो गए। इटली में उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पोप फ्रांसिस सहित कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। वहीं, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात काफी चर्चा में रही। हालांकि, इन सबके अलावा इस सम्मेलन की एक फैमिली फोटो काफी चर्चाओं में आ गई है, जिससे साफ जाहिर होता है कि जी7 का सदस्य न होते हुए भी भारत का दबदबा कायम है।

विज्ञापन


दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में पहुंचे। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत ने जी7 शिखर सम्मेलन में 'आउटरीच राष्ट्र' के रूप में भाग लिया। दुनिया भर के नेताओं ने शुक्रवार रात जी-7 शिखर सम्मेलन के 'आउटरीच राष्ट्र' सत्र में एक फैमिली तस्वीर खिंचवाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर यह तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा 'इटली में जी7 शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं के साथ।'
विज्ञापन


इसलिए चर्चाओं में आई तस्वीर
पीएम मोदी के तस्वीर साझा करते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोग जमकर चर्चा कर रहे हैं। इस तस्वीर में पीएम मोदी मंच पर बीचोंबीच खड़े हुए दिखाई दिए, जबकि इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी खुद नीचे वाली लाइन में खड़ी थीं। यहां तक कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी नीचे खड़े हुए नजर आए। उनके साथ अन्य देशों के प्रमुख भी दाएं-बाएं खड़े दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सोशल मीडिया पर वायरल
तस्वीर पर प्रतिक्रियाएं देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'खूबसूरत मोदी जी, आपकी आज यह तस्वीर देख कर प्रत्येक भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। वास्तव में 140 करोड़ भारतवासियों ने एक नायाब हीरा चुना है।'




एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भारत बिना सदस्य बने जी-7 देशों में शामिल हो गया है और दुनिया के सबसे बड़े समूह के बीच में है। यह एक गौरव का पल है।'



एक और यूजर ने कहा, 'विश्व गुरु भारत'। वहीं अनूप नाम के एक यूजर ने कहा कि जलने वाले और जलेंगे इस फोटो को देखकर।



एक यूजर ने लिखा, 'इस तस्वीर में हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी की जगह पर गौर फ़रमाइए। ये दुनिया में भारत की स्थिति को दर्शाता है केंद्र बिंदु है भारत। तू मान या मत मान इंडिया गठबंधन पर हकीकत यही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed