फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi and French President Emmanuel Macron issued a joint statement News Update in hindi

France: PM मोदी बोले- आतंकवाद से लड़ाई में हम साथ, रक्षा सहयोग रिश्तों का मजबूत स्तंभ; मैक्रों ने कही यह बात

Fri, 14 Jul 2023 10:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 14 Jul 2023 10:55 PM IST
सार

प्रतिनिधि स्तर की वार्ता के बाद साझा बयान जारी करने के समय पीएम मोदी ने फ्रांस के लोगों को राष्ट्रीय दिवस के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिवस विश्व में स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे जैसे मूल्यों का प्रतीक माना जाता है, यह मूल्य दोनों देशों के संबंधों का महत्वपूर्ण आधार है।

विज्ञापन
PM Modi and French President Emmanuel Macron issued a joint statement News Update in hindi
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मेंदी इन दिनों फ्रांस में हैं। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए व्यापक चर्चा की। दोनों दोशों के शीर्ष नेताओं की इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर साझा बयान भी दिया। बयान में उन्होंने फ्रांस को रक्षा सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों का मजबूत स्तंभ बताया। साथ ही यह भी कहा कि फ्रांस 'मेक इन इंडिया' में भी महत्वपूर्ण साझेदार है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात की एक दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा पर उनका पूरा फोकस ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र पर होगा। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने फ्रांस के लोगों को दी बैस्टिल डे परेड की शुभकामनाएं
प्रतिनिधिस्तर की वार्ता के बाद साझा बयान जारी करने के समय पीएम मोदी ने फ्रांस के लोगों को राष्ट्रीय दिवस के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिवस विश्व में स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे जैसे मूल्यों का प्रतीक माना जाता है, यह मूल्य दोनों देशों के संबंधों का महत्वपूर्ण आधार है। मुझे खुशी है कि इस अवसर की गरिमा बढ़ाने के लिए भारत की तीनों सेनाओं की टुकड़ियों ने भाग लिया। 
विज्ञापन


पीएम ने आगे कहा कि हम अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। हम पिछले 25 वर्षों की मजबूत नींव के आधार पर अगले 25 वर्षों का रोडमैप बना रहे हैं। इसके लिए साहसिक एवं महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किए जा रहे हैं। भारत के लोगों ने स्वयं को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस यात्रा में हम फ्रांस को एक स्वाभाविक भागीदार के रूप में देखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा संबंध भारत और फ्रांस के बीच संबंधों का एक मजबूत स्तंभ 
पीएम ने कहा कि रक्षा संबंध भारत और फ्रांस के बीच संबंधों का एक मजबूत स्तंभ और गहरे विश्वास का प्रतीक रहे हैं। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने सह-विकास की संभावनाओं के बारे में बात की। साथ ही यह भी कहा कि दोनों देश न केवल खुद की बल्कि अन्य मित्र देशों की आवश्यकताएं भी पूरा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस अपने सहयोग को रचनात्मक आकार देने के लिए इंडो-पैसिफिक सहयोग रोडमैप पर काम कर रहे हैं।  इंडो-पैसिफिक ट्रांयगुलर डेवेलपमेंट कॉपरेशन फंड के प्रस्ताव पर भी दोनों पक्ष चर्चा में है। इससे पूरे क्षेत्र में स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए नए अवसर खुलेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं एलएनजी के निर्यात के लिए इंडियन ऑयल और फ्रांस की टोटल कंपनी के बीच दीर्घकालिक समझौते का स्वागत करता हूं। इससे स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन के हमारे लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।
भारत और फ्रांस की स्पेस एजेंसियों के बीच नए समझौते हुए- पीएम मोदी
इस दौरान उन्होंने भारत के मिशन चंद्रयान-3 के बारे में भी बात की। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में चंद्रयान के सफल लॉन्च पर पूरा भारत उत्साहित है। यह हमारे वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि है। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत और फ्रांस का पुराना और गहरा सहयोग है। हमारे स्पेस एजेंसियों के बीच नए समझौते हुए हैं। 

मार्सिले शहर में खुलेगा भारत का नया वाणिज्य दूतावास 
इस दौरान पीएम मोदी ने मार्सिले शहर में एक नया भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलने का भी एलान किया। उन्होंने कहा कि हम फ्रांस में पढ़ रहे भारतीय मूल के लोगों को दीर्घकालिक वीजा देने के फैसले का स्वागत करते हैं। मैं फ्रांसीसी विश्वविद्यालयों को भारत में अपने परिसर स्थापित करने के लिए आमंत्रित करता हूं। 

आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई पर बनी सहमति
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत स्थायी शांति की बहाली में योगदान देने के लिए तैयार है। आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में भारत और फ्रांस हमेशा साथ रहे हैं। हम मानते हैं कि क्रॉस बोर्डर आतंकवाद को समाप्त करने के लिए ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है, इस दिशा में दोनों देश सहमत हैं। 

ओलंपिक आयोजन के लिए मैक्रों को दी अग्रिम शुभकमानाएं
मोदी ने अगले साल फ्रांस में ओलंपिक खेलों का आयोजन करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, भारतीय खिलाड़ी इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। सभी भारतीय खिलाड़ी अगले साल पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित हैं। मैं मित्र मैक्रों व उनकी टीम को इसके सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

जी-20 में मैक्रों का स्वागत करने के लिए हर भारतीय उत्सुक
मोदी ने कहा, मैं और सभी भारतीय इस साल जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का स्वागत करने के लिए बहुत उत्सुक हैं।
 

PM Modi and French President Emmanuel Macron issued a joint statement News Update in hindi
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों। - फोटो : अमर उजाला

बैस्टिल डे परेड में पंजाब रेजिमेंट को देखकर हुई गर्व की अनुभूति- मैक्रों 
वहीं, इस मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि मुझे यहां आज बैस्टिल डे परेड में पंजाब रेजिमेंट को देखकर बहुत गर्व महसूस हुआ। हम एक ऐतिहासिक विश्वास के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं। हम मिलकर वैश्विक संकटों का समाधान ढूंढ सकते हैं। हम चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के खंडन से दुनिया को बचाए और इसलिए हम पेरिस एजेंडा और नया वित्तीय वैश्विक कॉम्पैक्ट पर इकट्ठा काम किया है। हम सब चाहते हैं कि एक अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की स्थापना हो जो शांति और विकास की ओर ले जाए।  

वीजा नीति को भारतीय छात्रों के अनुकूल बनाने पर भी सहमति
मैक्रों ने कहा, जो भारतीय युवा फ्रांस में उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए हम एक अनुकूल वीजा नीति बनाना चाहते हैं। मोदी ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, भारत फ्रांस को एक प्राकृतिक भागीदार के रूप में देखता है। हम फ्रांस में पढ़ने वाले भारतीय मूल के लोगों को दीर्घकालिक वीजा देने के फैसले का स्वागत करते हैं। 

फ्रांस के विश्वविद्यालयों को भारत में कैंपस खोलने का दिया न्योता
मोदी ने फ्रांस के विश्वविद्यालयों को भारत में कैंपस खोलने का न्योता दिया। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रोें ने कहा, हम भी 2030 तक अपने 30 हजार विद्यार्थियों को भारत भेजना चाहते हैं। हम अपने युवाओं को भूल नहीं सकते।


पीएम मोदी ने की प्रतिनिधिस्तर की वार्ता
इससे पहले, फ्रांस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेरिस के एलीसी पैलेस पहुंचे थे। जहां मैक्रों ने उनका जोरदार स्वागत किया और संबंधों को गहरा करने के लिए कई मुद्दों पर प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed