फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Lee said Singaporeans cannot disavow ethnic roots with China and India

Singapore: 'सिंगापुर के लोग भारत और चीन के साथ जातीय जड़ों को नकार नहीं सकते', मई दिवस रैली में बोले पीएम ली

Wed, 01 May 2024 12:09 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 01 May 2024 12:09 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने कहा कि सामाजिक मेलजोल काफी अहम है। नस्ल, भाषा और धर्म पारंपरिक तौर पर सिंगापुर से अलग नहीं हो सकता। सिंगापुर की साझा पहचान के लिए काफी कोशिशें की गई हैं और देश हमेशा बाहरी ताकतों का सामना करेगा।

विज्ञापन
PM Lee said Singaporeans cannot disavow ethnic roots with China and India
सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग - फोटो : एएनआई

विस्तार

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग 15 मई को अपने पद से  इस्तीफा देंगे। लूंग ने अपने अंतिम भाषण में एकजुटता की अपील की और कहा कि सिंगापुर के लोग चीन और भारत के साथ अपनी जातीय जड़ों को नकार नहीं सकते हैं। बता दें, लूंग की जगह उप प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग लेंगे।

विज्ञापन


सामाजिक मेलजोल काफी अहम
मई दिवस रैली के दौरान ली ने कहा, 'सामाजिक मेलजोल काफी अहम है। नस्ल, भाषा और धर्म पारंपरिक तौर पर सिंगापुर से अलग नहीं हो सकता। सिंगापुर की साझा पहचान के लिए काफी कोशिशें की गई हैं और देश हमेशा बाहरी ताकतों का सामना करेगा, जो कि अपनी आबादी के अलग-अलग वर्गों को अलग दिशाओं में खींचते हैं।'
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ली ने कहा, 'हम अपनी विविध जातीय जड़ों और धार्मिक लगाव को खत्म नहीं कर सकते, जिनमें चीन के साथ चीनी सिंगापुरी, भारत में अपने विभिन्न पैतृक घरों वाले भारतीय सिंगापुरी, हमारे शेष क्षेत्र के मलय और वैश्विक मुस्लिम उम्मा शामिल हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐतिहासिक धरोहरों को खोना नहीं चाहते
72 साल के ली ने कहा कि यह खतरा हो सकते हैं, लेकिन फिर भी हम इन समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को खोना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि नस्लीय और धार्मिक सद्भाव प्रगति पर एक काम जारी रहेगा, लेकिन सिंगापुर को अन्य संभावित विभाजनों के प्रति भी सचेत रहना चाहिए।


सिंगापुर की प्रणाली विश्वास के मजबूत आधार पर टिकी हुई
उन्होंने कहा कि सिंगापुर की प्रणाली विश्वास के मजबूत आधार पर टिकी हुई है, पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) सरकार इसे बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। इसलिए हर बार आम चुनाव में पीएपी को लोगों का साथ मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed