फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Fumio Kishida tweets in Hindi on ocassion of completing 70 years of diplomatic relations between India and Japan

India Japan: भारत-जापान के राजनयिक संबंधों के पूरे हुए 70 साल, जापानी पीएम ने हिंदी में ट्वीट कर जताई खुशी

Thu, 28 Apr 2022 08:59 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 28 Apr 2022 08:59 PM IST
सार

दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने के मौके पर जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने हिंदी भाषा में एक ट्वीट किया है और आगे के रास्ते पर साथ चलने का संकल्प जताया है। बता दें कि भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना 28 अप्रैल 1952 को हुई थी।

विज्ञापन
PM Fumio Kishida tweets in Hindi on ocassion of completing 70 years of diplomatic relations between India and Japan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की शुरुआत के गुरुवार को 70 वर्ष पूरे हो गए। इस अवसर पर जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने हिंदी में एक ट्वीट करते हुए दोनों देशों को शुभकामना दी है। 

विज्ञापन


किशिदा ने अपने ट्वीट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले आतिथ्य के लिए धन्यवाद। 70 साल पहले आज राजनयिक संबंधों की स्थापना करते हुए जापान और भारत ने मित्रका का नया इतिहास शुरू किया था।
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी के साथ इस स्मरणीय दिवस को मना कर मैं खुशी का अनुभव कर रहा हूं। हम अपनी पिछली उपलब्धियों के आधार पर हम कंधे से कंधा मिलाकर आगे के रास्ते पर चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उधर, इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध हर क्षेत्र में मजबूत हुए हैं, चाहे वह सामरिक संबंध हों या आर्थिक या फिर लोगों के बीच पारस्परिक संबंध हों। 


पीएम मोदी ने कहा कि फुमियो किशिदा की हाल में हुई भारत यात्रा ने कोरोना वायरस महामारी के बाद की दुनिया में दोनों देशों के बीच विशेष रणनीति और वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने की रूपरेखा बनाई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed