North Korea: तानाशाह किम जोंग उन की बेटी के 'राजकुमारी' जीवन की एक झलक, मिसाइल लॉन्च पर पिता के साथ दिखी थी
किम जोंग उन पहली बार अपनी बेटी के साथ दिखे हैं। किम जोंग उन अपनी बेटी को सेना के एक बेस पर ले गए थे, जहां से उन्होंने लंबी दूरी का मिसाइल लॉन्च देखा। इस मिसाइल लॉन्च के दौरान किम की बेटी के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग की अक्सर परमाणु हथियार और मिसाइलों के साथ तस्वीरें सामने आती हैं। लेकिन बीते शनिवार को उनकी एक ऐसी तस्वीर आई है, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। किम जोंग उन पहली बार अपनी बेटी के साथ दिखे। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बेटी को मिसाइल प्रक्षेपण स्थल पर पहली बार सार्वजनिक रूप से देखा गया।
किम जोंग उन पहली बार अपनी बेटी के साथ दिखे हैं। किम जोंग उन अपनी बेटी को सेना के एक बेस पर ले गए थे, जहां से उन्होंने लंबी दूरी का मिसाइल लॉन्च देखा। इस मिसाइल लॉन्च के दौरान किम की बेटी के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। शनिवार को उत्तर कोरिया ने कहा कि किम जोंग उन ने अपनी पत्नी री सोल जू (Ri Sol Ju) और उनकी प्यारी बेटी जू ए (Ju Ae) के साथ देश की सबसे शक्तिशाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ह्वासोंग-17 के प्रक्षेपण का अवलोकन किया।
हालांकि उनकी बेटी के बारे में ज्यादा कुछ किसी को पता नहीं है, लेकिन उत्तर कोरिया के कुछ विश्लेषकों का कहना है कि उनका जीवन काफी सुखद है! न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ पोर्ट सिटी वॉनसन में समुद्र तट के किनारे बने अपने विशाल विला में रहती हैं। यह कांगवोन प्रांत में पड़ता है। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि किम के तीन बच्चे हैं, जिसमें एक लड़का और दो लड़की हैं। तस्वीर में सामने आने वाली जू ए (Ju Ae) दूसरे नंबर पर हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट है कि उनकी इस आलीशान विला की तुलना अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित 'मार-ए-लागो' रिसॉर्ट से की गई है। यह पूर्वी उत्तर कोरिया के खूबसूरत जापान सागर के समुद्र तटों पर स्थित है और इसमें स्विमिंग पूल, टेनिस कोर्ट, फुटबॉल का मैदान, पानी के झरने और एक स्पोर्ट्स स्टेडियम है।
उत्तर कोरियाई विशेषज्ञों के मुताबिक, वॉनसन के अलावा किम परिवार के पास 15 अन्य हवेलियां और महल हैं, जो पूरे देश में फैले हुए हैं। वॉनसन में रहते हुए जब वे ऊब जाते हैं तो सुरंगों और रेलवे के एक विस्तृत भूमिगत नेटवर्क के माध्यम से यात्रा करते हैं, ताकि पास के विदेशी खुफिया उपग्रहों की नजरों से बच सके।
न्यूयॉर्क पोस्ट ने स्टिन्सन सेंटर के एक अनिवासी साथी और उत्तर कोरिया के विशेषज्ञ माइकल मैडेन के हवाले से बताया कि नौ साल की इस बच्ची को अपने माता-पिता का भरपूर ध्यान, प्यार और देखभाल मिलता है। वह शानदार जिंदगी व्यतीत करती हैं। उन्होंने कहा कि "उसके और उसके भाई-बहनों के पास अनेकों नौकरानियां और घर की देखभाल करनेवाले लोग हैं। लेकिन वे ज्यादातर अपने माता-पिता के साथ ही घूमते हैं। उन के पिता किम जोंग एक सख्त व्यक्ति हैं, लेकिन अपने बच्चों का बहुत ध्यान रखते हैं। उन्होंने कहा कि जब आप एक तानाशाह होते हैं तो यह आप पर निर्भर करता है कि आप अपना समय कैसे व्यतीत करते हैं।
19 नवंबर को जू ए ने अपने माता-पिता और सरकारी अधिकारियों के साथ प्योंगयांग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक नई अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण देखा। सरकारी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने उन तस्वीरों को जारी किया है, जिनमें किम अपनी बेटी के हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं।
जो तस्वीरें सामने आईं उसमें दिख रहा है कि किम जोंग उन ने एक लड़की का हाथ पकड़ रखा है, उन्होंने उस लड़की को ह्वासोंग-17 मिसाइल और उसका टेस्ट भी दिखाया। जू ए का दुनिया के सामने पहली बार आना बहुत ही प्लानिंग के साथ हुआ है। जू ए सफेद रंग की जैकेट, काला पैंट और लाल रंग का जूता पहन रखा है। मैडेन ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि जब आप उसका हाथ पकड़े हुए उसकी उस तस्वीर को देखते हैं तो आप कुछ हद तक अंतरंगता देख सकते हैं और आप देख सकते हैं कि यह कुछ ऐसा है जिसकी वह आदी है।
किम जोंग उन का अपनी बेटी को दुनिया के सामने लाना अटकलों को हवा दे रहा है। इस बात की भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या उत्तर कोरिया का शासन भविष्य में इसी लड़की के हाथ में जाएगा? क्योंकि किम जोंग उन के खराब स्वास्थ्य की खबरें भी आती रही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वह अभी से अपना उत्तराधिकारी तैयार कर रहे हैं।
किम जोंग की बहन ने दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति को कहा- बेवकूफ
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन की बहन किम यो-जोंग ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे धमकियां दीं। यो-जोंग ने दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति और उनकी सरकार को ‘बेवकूफ’ और ‘अमेरिका की डाली हड्डी खाने वाला जंगली कुत्ता’ कहा है। दक्षिण कोरिया द्वारा उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षणों के मद्देनजर उस पर अतिरिक्त एकतरफा प्रतिबंध लगाने पर विचार करने संबंधी बयान देने के दो दिन बार यो-जोंग ने यह टिप्पणी आई है।