{"_id":"5f592a6b8ebc3e3688378dea","slug":"plumber-stabs-a-woman-and-badly-wounds-her-mother-and-neighbour-after-she-asked-for-a-discount-in-kazakhstan","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्काउंट को लेकर प्लम्बर ने महिला को चाकू से गोदा, मां और पड़ोसी को भी किया बुरी तरह से घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डिस्काउंट को लेकर प्लम्बर ने महिला को चाकू से गोदा, मां और पड़ोसी को भी किया बुरी तरह से घायल
Thu, 10 Sep 2020 12:49 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कजाकिस्तान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कजाकिस्तान
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
डिस्काउंट को लेकर पूछने पर कजाकिस्तान में एक प्लम्बर ने महिला की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। महिला को बचाने आए उसकी मां और पड़ोसी पर भी उस युवक ने चाकू से वार किए जिसमें वो दोनों भी बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि उसका नाम गुप्त रखा गया है। जिस महिला पर प्लम्बर ने हमला कर हत्या की उसकी उम्र 32 साल है।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया के मुताबिक प्लम्बर को ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए बुलाया गया था। डिसकाउंट को लेकर बहस इतनी बढ़ गई कि प्लम्बर ने अपनी जेब से चाकू निकाला महिला पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी मोके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मीडिया को बताया, महिला के गर्दन पर कई बार चाकू से वार किए, जिससे उसकी मृत्यु हुई। पुलिस को आरोपी ने बताया कि पैसों की छूट को लेकर झकड़ा बढ़ गया था जिसके बाद उसने ये कदम उठाया। आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।