फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Please Do not Politicize Coronavirus WHO Head Says After Trump Threatens Funding

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने दिया ट्रंप को जवाब, कहा- कोरोना पर राजनीति, आग से खेलने जैसा

Thu, 09 Apr 2020 11:06 AM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 09 Apr 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
Please Do not Politicize Coronavirus WHO Head Says After Trump Threatens Funding
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : social media

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) पर चीन केंद्रित होने का आरोप लगाते हुए जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उसकी मदद रोकने की बात कही तो डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने भी इसका जवाब दिया। डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस गेब्रेयेसिएस ने कहा कि यदि जीतना ही है तो एक-दूसरे पर आरोप लगाने के बजाय कोरोना पर हो रही राजनीति को क्वारंटीन करें। इस पर ट्रंप ने फिर हमला बोला है।

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ को अमेरिकी फंडिंग रोकने की ट्रंप की धमकी पर गेब्रेयेसिएसिस ने कहा, यह नया वायरस है और 100 दिन में ही इसने दुनिया को बदल दिया है। इस पर आरोप-प्रत्यारोप में वक्त बर्बाद करना आग से खेलने जैसा है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कोरोना वायरस के राजनीतिकरण से क्वारंटीन रहने की सलाह भी वैश्विक नेताओं को दे डाली।
विज्ञापन


इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर डब्ल्यूएचओ पर निशाना साधा और गेब्रेयसिएसिस पर चीन की तरफदारी करने का आरोप लगाते हुए वैश्विक संगठन पर कोरोना वायरस को राजनीतिक रंग देने की बात कही। ट्रंप ने कहा कि डब्ल्यूएचओ प्रमुख राजनीति नहीं करने की सलाह दे रहे हैं लेकिन खुद राजनीति कर रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर दोहराया कि अमेरिका वैश्विक स्वास्थ्य संगठन को सचमुच फंडिंग नहीं करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि ज्यादा मौतें देखना है तो बर्बाद करें वक्त : टेड्रोस
डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस गेब्रेयेसिएस ने कहा कि यह वायरस दरारों में घुसकर हमें हरा सकता है, भले ही कोई देश कितना ही अच्छी दशा में क्यों न हो। इसलिए इसे राजनीतिक हथियार न बनाएं। उन्होंने ट्रंप के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, राजनीतिकरण से मतभेद बढ़ते हैं। इस समय हमें एक दूसरे की कमी निकालने में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। अगर आप और ज्यादा मौतें देखना चाहते हैं, तो ही ऐसा करिए।

ताइवान ने कहा, माफी मांगे टेड्रोस

ट्रंप के बाद ताइवान ने भी डब्ल्यूएचओ प्रमुख पर निजी हमले का आरोप लगाने को लेकर माफी मांगने को कहा है। दरअसल, टेड्रोस ने ट्रंप को जवाब देते हुए सीधे-सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति का नाम तो नहीं लिया लेकिन ताइवान पर निशाना साधते हुए कहा, ‘तीन माह पूर्व ताइवान ने मुझ पर निजी हमला किया। वे मेरी आलोचना और अपमान करने लगे लेकिन मुझे परवाह नहीं है।’

इस पर ताइवान विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘हमारे देश ने उनके खिलाफ जनता को निजी हमले करने या कोई नस्लीय भेदभावपूर्ण टिप्पणियां करने के लिए कभी प्रेरित नहीं किया।’ ऐसे में टेड्रोस को अपने गैर जिम्मेदार बयान पर तत्काल माफी मांगना चाहिए।’

ताइवान को लेकर यह रहा विवाद

डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस गेब्रेयेसिएस ने बताया कि कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई के दौरान तीन माह पूर्व उन्हें जान से मारने की धमकी मिली। उन्होंने कहा, मुझे नीग्रो और अश्वेत कहा गया। यहां तक कि जान से मारने की धमकी भी दी गई। मैंने कोई जवाब नहीं दिया। यह धमकी ताइवान से किसी ने दी थी। जबकि कार्रवाई करने की बजाय ताइवान के अधिकारी मेरी ही आलोचना करने लगे। मुझे अश्वेत होने पर गर्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed