फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Plane detained in France on human trafficking charges may take off on Monday

France: भारतीयों समेत 303 यात्रियों के साथ आज उड़ान भरेगा विमान; मानव तस्करी की आशंका के बीच रोका गया था प्लेन

Mon, 25 Dec 2023 04:33 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 25 Dec 2023 04:33 AM IST
सार

निकारागुआ जा रहे विमान को फ्रांसीसी अधिकारियों ने मानव तस्करी के संदेह में बृहस्पतिवार को वैट्री हवाईअड्डे पर हिरासत में ले लिया था। विमान के सोमवार सुबह आगे की यात्रा पर रवाना होने की उम्मीद है।
 

विज्ञापन
Plane detained in France on human trafficking charges may take off on Monday
लीजेंड एयरलाइंस का विमान रोका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीयों समेत 303 यात्रियों को निकारागुआ लेकर जा रहे विमान को तीन दिन तक रोके जाने के बाद फ्रांस ने सोमवार को फिर यात्रा शुरू करने की अनुमति दे दी है। उड़ान की अनुमति के बाद फ्रांस के चार जजों ने यात्रियों के बयान दर्ज करना बंद कर दिया है।

विज्ञापन


निकारागुआ जा रहे विमान को फ्रांसीसी अधिकारियों ने मानव तस्करी के संदेह में बृहस्पतिवार को वैट्री हवाईअड्डे पर हिरासत में ले लिया था। विमान के सोमवार सुबह आगे की यात्रा पर रवाना होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


भारत आने की उम्मीद
माना जा रहा है कि विमान भारत आ सकता है, क्योंकि ज्यादातर यात्री यहीं के हैं। हालांकि विमान के निकारागुआ या दुबई जाने की भी चर्चाएं हैं। मीडिया के मुताबिक, 10 यात्रियों ने शरण का भी अनुरोध किया है, लेकिन उस पर क्या फैसला हुआ, इसकी कोई जानकारी नहीं है। यह विमान रोमानियाई चार्टर कंपनी लेजेंड एयरलाइंस का है। एयरलाइंस के वकील ने मानव तस्करी से इन्कार किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला
गौरतलब है कि गुरुवार को एयरबस A340 दुबई से उड़ान भरकर निकारागुआ जा रही थी। इस फ्लाइट में कुल 303 भारतीय सफर कर रहे थे। विमान फ्यूल भरवाने के लिए फ्रांस के एक छोटे से एयरपोर्ट वैट्री पर रुका था। इसी दौरान फ्रांस पुलिस को खबर मिली कि विमान में सफर कर रहे भारतीय मानव तस्करी का शिकार बनने जा रहे हैं। इसके बाद फ्रांस पुलिस टीम एयरपोर्ट पर पहुंच गई और विमान को उड़ान भरने रोक दिया। तब से रोमानिया स्थित लीजेंड एयरलाइंस का विमान पेरिस से लगभग 150 किलोमीटर पूर्व में वैट्री एयरपोर्ट पर रुका हुआ है। यात्रियों में 11 नाबालिग भी हैं।

फ्रांसीसी मीडिया के अनुसार, फ्रांस के न्यायाधीशों ने प्रक्रिया में अनियमितताओं के कारण 300 से अधिक यात्रियों की सुनवाई रद्द करने का फैसला किया है। हालांकि, इससे पहले रविवार को सभी यात्रियों को फ्रांस की अदालत में पेश किया गया, जहां इनको हिरासत में रखने की अधिकतम अवधि पर चर्चा हुई। चार न्यायाधीशों ने यात्रियों से उनकी यात्रा के उद्देश्यों की पुष्टि करने के लिए पूछताछ की। साथ ही सभी यात्रियों से बात करने के लिए दो दिन का समय दिया है।


 भारतीय दूतावास भी एक्शन में आया
इस बीच फ्रांस पुलिस ने भारतीय दूतावास को भी मामले की जानकारी दी। फ्रांस में भारतीय दूतावास ने इसकी पुष्टि करते हुए एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट किया था, 'फ्रांस के अधिकारियों ने हमें इस मामले की जानकारी दी है। हम अपने नागरिकों तक पहुंच गए हैं और काउंसर एक्सेस प्राप्त कर लिया है। उनकी पूरी तरह से मदद कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed