{"_id":"66ff43443db5159b390ffef3","slug":"piyush-goyal-said-that-india-has-not-stopped-trade-with-pakistan-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: 'भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापार नहीं बंद किया'; पीयूष गोयल ने आतंकवाद-द्विपक्षीय संबंधों पर खुलकर की बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: 'भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापार नहीं बंद किया'; पीयूष गोयल ने आतंकवाद-द्विपक्षीय संबंधों पर खुलकर की बात
Fri, 04 Oct 2024 06:52 AM IST
शिव शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: शिव शुक्ला
Updated Fri, 04 Oct 2024 06:52 AM IST
सार
पीयूष गोयल ने कहा कि जहां तक व्यापार का सवाल है, भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद नहीं किया है। यह पाकिस्तान ही है जिसने भारत के साथ व्यापार बंद कर दिया है। भारत ने कभी भी किसी देश के साथ अपने रिश्ते ख़राब करने वाला कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
पीयूष गोयल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने न्यूयॉर्क में प्रमुख व्यापारिक नेताओं और भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों और पाकिस्तान के साथ व्यापारिक संबंधों पर भी चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने भारत में मल्टी-ब्रांड रिटेलिंग के प्रवेश को साफ तौर खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मल्टी-ब्रांड रिटेलिंग पर हमापी नीति में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
भारत-अमेरिका संबंधों पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका में चार दिन बहुत दिलचस्प रहे... हमने आपूर्ति श्रृंखला को खुला रखने और भारत में खान मंत्रालय और अमेरिकी सरकार के बीच अधिक जुड़ाव के लिए महत्वपूर्ण खनिजों पर MoU निष्पादित किया। व्यापार नीति मंच, वाणिज्य सचिव के साथ वाणिज्यिक वार्ता, भारत यूएसए सीईओ फोरम, ये सभी संस्थान अब नियमित रूप से एक-दूसरे के साथ बातचीत कर रहे हैं, एक समय था जब ये छिटपुट बातचीत होती थीं, कई साल बिना किसी बैठक के बीत जाते थे। अमेरिका-भारत संबंध आज राजनीति से ऊपर उठ रहे हैं। हमने तीन प्रशासनों के साथ काम किया है। संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत दोनों नियमित रूप से जुड़े हुए हैं और यह रिश्ता महीने-दर-महीने बेहतर और परिपक्व हो रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सबसे पहले, मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि भारत संयुक्त राज्य अमेरिका को सबसे विश्वसनीय व्यापार भागीदारों में से एक के रूप में देखता है, जिसके साथ हम वस्तुओं, सेवाओं, प्रौद्योगिकी और निवेश क्षेत्रों में अपने संबंधों और व्यापार का तेजी से विस्तार कर रहे हैं। हम इस रिश्ते को गहराई से महत्व देते हैं। मोदी सरकार के तहत हमारे ओबामा, ट्रम्प और बाइडेन प्रशासन के साथ उत्कृष्ट संबंध रहे हैं, आगे चलकर हम संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ उत्कृष्ट संबंध जारी रखेंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तान से रिश्तों पर भी बोले गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 2014 में जब पीएम मोदी आए तो उन्होंने पाकिस्तान के साथ रिश्ते सुधारने के लिए हर संभव कदम उठाए। 2014, 2015 और 2016 में पीएम मोदी ने रिश्ते सुधारने के लिए हरसंभव कोशिश की। लेकिन अगर पाकिस्तान आतंकी गतिविधियां बंद नहीं करेगा और हमारे नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो स्वाभाविक है भारत को उसका मुकाबला जमकर करना पड़ेगा। हमने वही किया, चाहे वो सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक हो। जब पाकिस्तान ने हमें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तो हमने उसका उचित जवाब दिया।
'भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापार नहीं बंद किया'
जहां तक व्यापार का सवाल है, भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद नहीं किया है। यह पाकिस्तान ही है जिसने भारत के साथ व्यापार बंद कर दिया है। भारत ने कभी भी किसी देश के साथ अपने रिश्ते ख़राब करने वाला कोई कदम नहीं उठाया है। हम कोई विस्तारवादी देश नहीं हैं। हमने हमेशा बातचीत, कूटनीति और दुनिया की समस्याओं का समाधान ढूंढने में विश्वास किया है और हम वैश्विक विकास के लिए संवाद और कूटनीति को अपने उपकरण के रूप में कायम रखने और हर संभव प्रयास करना जारी रखेंगे.. अगर कोई आतंकवाद को बढ़ावा देगा तो उसे भारत के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे।
मल्टी-ब्रांड रिटेल के भारत में भविष्य पर बोले गोयल
केंद्रीय मंत्री ने सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज थिंक-टैंक में एक सवाल के जवाब में कहा अगर जरूरत पड़ी, तो हम इनमें से किसी (नीति) पर फिर से विचार कर सकते हैं। भारत में कैबिनेट की मंजूरी के माध्यम से अधिक प्रतिशत (विभिन्न क्षेत्रों में विदेशी हिस्सेदारी) की अनुमति देने का अधिकार है। हम संसद के जरिए भी इसमें बदलाव कर सकते हैं। हालांकि मुझे नहीं लगता कि इनमें से किसी के लिए संसदीय बदलाव की आवश्यकता है।
आगे मल्टी-ब्रांड रिटेल के बारे में बात करते हुए गोयल ने कहा कि कभी जब मैं इस बारे में सुनता हूं विशेष रूप से अमेरिका जैसे देशों में तो मैं इसे साफ तौर पर स्पष्ट करना चाहता हूं कि मल्टी-ब्रांड रिटेल पर हमारी नीति में कोई बदलाव नहीं होगा। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस तरह के कदम से अमेरिका जैसे पॉप-एंड-मॉम स्टोर नष्ट हो जाएंगे। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि भारत त्वरित विकास की ओर ले जाने के लिए आवश्यक सभी प्रकार के आर्थिक सुधारों के लिए तैयार है।