फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PIPS report 419 people killed in Pakistan in terrorist attacks last year 2022 news in hindi

Pakistan: पीआईपीएस की रिपोर्ट- पाकिस्तान में पिछले साल आतंकी हमलों में 419 लोगों की मौत

Mon, 16 Jan 2023 02:43 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, इस्लामाबाद
एएनआई, इस्लामाबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 16 Jan 2023 02:43 AM IST
सार

पाकिस्तान थिंक टैंक के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा के बाद बलूचिस्तान में 2022 में सबसे अधिक आतंकवादी हमले हुए। बलूच विद्रोहियों और धार्मिक रूप से प्रेरित उग्रवादी समूहों ने प्रांत में 79 हमले किए, जबकि पिछले वर्ष 81 हमले हुए थे, जिसमें 106 लोगों की मौत हुई थी और 271 अन्य घायल हुए थे।

विज्ञापन
PIPS report 419 people killed in Pakistan in terrorist attacks last year 2022 news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान में 2022 में हुए आतंकवादी हमलों में 419 लोग मारे गए। इस्लामाबाद स्थित थिंक-टैंक पाक इंस्टीट्यूट फॉर पीस स्टडीज (पीआईपीएस) ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। पीआईपीएस ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा, विभिन्न राष्ट्रवादी विद्रोही, उग्रवादी और हिंसक सांप्रदायिक समूहों ने पाकिस्तान में पिछले साल 262 आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया, जिसमें 14 आत्मघाती बम विस्फोट शामिल हैं।

विज्ञापन


2021 की तुलना में आत्मघाती बम विस्फाेट 2022 में 27 प्रतिशत अधिक हुए है। रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकवादी हमलों में 419 लोगों की जान गई, 2021 में हुए हमलों में मारे गए लोगों की तुलना में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि 734 लोग घायल हुए। वहीं, आतंकवादी हमलों में सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अन्य 234 कर्मी भी घायल हुए।
विज्ञापन


थिंक टैंक के अनुसार, 2022 में देश में हुए कुल 262 आतंकवादी हमलों में से 169 या 64 प्रतिशत से अधिक, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए थे। ये भी पिछले साल के मुताबिक 52 प्रतिशत अधिक हुए। खैबर पख्तूनख्वा में पिछले वर्ष के 169 की तुलना में 294 लोगों की जान गई और अन्य 393 लोगों को चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के थिंक टैंक के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा के बाद बलूचिस्तान में 2022 में सबसे अधिक आतंकवादी हमले हुए। बलूच विद्रोहियों और धार्मिक रूप से प्रेरित उग्रवादी समूहों ने प्रांत में 79 हमले किए, जबकि पिछले वर्ष 81 हमले हुए थे, जिसमें 106 लोगों की मौत हुई और 271 अन्य घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed