फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PIA aircraft strays in Indian airspace for 10 mins after failing to land in Lahore

PIA: 10 मिनट तक भारतीय हवाई क्षेत्र में भटकता रहा पाकिस्तानी विमान; लाहौर में नहीं मिली थी लैंडिंग की अनुमति

Sun, 07 May 2023 05:54 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 07 May 2023 05:54 PM IST
सार

चार मई को रात आठ बजे मस्कट से लौट पीआईए का पीके248 विमान भारी बारिश के कारण लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने में नाकाम रहा। पायलट ने हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास किया, लेकिन बोइंग 777 विमान अस्थिर हो गया और उतर नहीं सका।

विज्ञापन
PIA aircraft strays in Indian airspace for 10 mins after failing to land in Lahore
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का एक विमान भारी बारिश के कारण लाहौर हवाई अड्डे पर लैंड करने में विफल रहा। इस वजह से वह करीब 10 मिनट तक भारतीय हवाई क्षेत्र में भटकता रहा। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गई।  

विज्ञापन


'द न्यूज' की खबर के मुताबिक, चार मई को रात आठ बजे मस्कट से लौट पीआईए का पीके248 विमान भारी बारिश के कारण लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड करने में नाकाम रहा। इसमें कहा गया है कि पायलट ने हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास किया, लेकिन बोइंग 777 विमान अस्थिर हो गया और उतर नहीं सका।
विज्ञापन


अखबार ने कहा कि एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के निर्देश पर पायलट ने गो-अराउंड एप्रोच शुरू किया, जिस दौरान वह भारी बारिश और कम ऊंचाई के कारण अपना रास्ता भटक गया। 292 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 13,500 फुट की ऊंचाई पर उड़ान भरने वाला यह विमान बधाना पुलिस थाने से भारतीय हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय पंजाब के तारन साहिब और रसूलपुर शहर से होकर 40 किलोमीटर की यात्रा करने के बाद विमान नौशहरा पन्नियां से वापस लौट आया। भारतीय हवाई क्षेत्र में उड़ान भरते समय कैप्टन विमान को 20,000 फीट की ऊंचाई तक ले गए और विमान ने सात मिनट तक भारतीय हवाई क्षेत्र में उड़ान भरी। 

इसके बाद विमान ने भारतीय पंजाब के झगियान नूर मुहम्मद गांव के पास से पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में फिर से प्रवेश किया। इसके बाद विमान ने पाकिस्तानी पंजाब के कसूर जिले के डोना मब्बोकी, चंट, धूपसारी कसूर और घाटी कलंजर गांवों के रास्ते भारतीय हवाई क्षेत्र में फिर से प्रवेश किया।


तीन मिनट बाद विमान भारतीय पंजाब के लक्खा सिंहवाला हितहर गांव से पाकिस्तानी क्षेत्र में फिर से घुस गया। उस समय विमान 320 किलोमीटर की रफ्तार से 23,000 फुट की ऊंचाई पर था। पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद विमान ने मुल्तान के लिए उड़ान भरी। अखबार ने कहा कि विमान ने करीब 10 मिनट तक भारतीय क्षेत्र में कुल 120  किलोमीटर की दूरी तय की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed