फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Philippines: Three people killed in explosion in university gym in Marawi

Philippines: चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान धमाका, चार की मौत, 50 घायल, आईएस ने ली हमले की जिम्मेदारी

Sun, 03 Dec 2023 11:49 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीला Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 03 Dec 2023 11:49 AM IST
सार

एक गवाह ने कहा कि उसने एक जोरदार विस्फोट सुना था। बाद में पुलिस और एंबुलेंस को इकट्ठे होते देखा तो समझ आया कि कुछ तो हुआ है।

विज्ञापन
Philippines: Three people killed in explosion in university gym in Marawi
representative - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिणी फिलीपींस के मुस्लिम बहुल शहर मरावी में रविवार को कैथोलिक प्रार्थना सभा के दौरान गिरिजाघर के बाहर हुए बम धमाके में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 50 से ज्यादा घायल हुए हैं। घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सरकारी परिसर के सुरक्षा प्रमुख ताहा मंडंगन ने बताया कि मरावी शहर में सरकारी मिंडानाओ स्टेट यूनिवर्पिटी की एक व्यायामशाला में सुबह की प्रार्थना चल रही थी। उसी समय विस्फोट हुआ। अधिकारियों ने हमले को इस्लामिक आतंकवाद बताया है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने कहा, मैं विदेशी आतंकियों के संवेदनहीन और सबसे जघन्य कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। निर्दोषों के खिलाफ हिंसा करने वाले चरमपंथियों को हमेशा हमारे समाज के लिए दुश्मन माना जाएगा। धमाके के बाद से फिलीपीन की सेनाएं हाई अलर्ट पर हैं।
विज्ञापन


इलाके की घेराबंदी, आतंकियों की पहचान की कोशिश जारी
अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में से केवल दो की पहचान हो पाई है। सेना के जवानों और पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। साथ ही सुरक्षा कैमरों की मदद से आतंकियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवादी हमलों की भी निंदा की जानी चाहिए
लानाओ डेल सुर प्रांत के गवर्नर मामिन्तल अलंटो अडियोंग जूनियर ने हमले की निंदा की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शैक्षिक संस्थानों पर आतंकवादी हमलों की भी निंदा की जानी चाहिए क्योंकि ये ऐसे स्थान हैं, जो शांति की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं और हमारे युवाओं को इस देश के भविष्य के निर्माता के रूप में ढालते हैं।

घटना से स्तब्ध
वहीं, मिंडानाओ स्टेट यूनिवर्सिटी का कहना है कि एक धार्मिक सभा के दौरान हुई हिंसा की घटना से विश्वविद्यालय बहुत दुखी और स्तब्ध है। उन्होंने भयावह कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की। एक गवाह ने कहा कि उसने एक जोरदार विस्फोट सुना था। बाद में पुलिस और एंबुलेंस को इकट्ठे होते देखा तो समझ आया कि कुछ तो हुआ है।


आईएस समूह ने ली बम विस्फोट की जिम्मेदारी 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह ने रविवार को दक्षिणी फिलीपींस में हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। आईएस ने अपने टेलीग्राम चैनलों पर एक बयान में कहा कि उसके आतंकवादियों ने मरावी शहर में ईसाइयों की एक बड़ी सभा में बम विस्फोटक किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed