{"_id":"5bee7cb7bdec2269b059d898","slug":"philippines-president-rodrigo-duterte-love-power-napping-he-skipped-asean-meetings","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी बड़े शायर ने कहा है नींद बड़ी चीज है मुंह ढक के सोइए...और खूब सोए राष्ट्रपति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
किसी बड़े शायर ने कहा है नींद बड़ी चीज है मुंह ढक के सोइए...और खूब सोए राष्ट्रपति
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
नींद की वजह से छोड़ी फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने आसियान की बैठकें
दिन में आई एक हल्की सी झपकी आपको कई घंटों तक तरोताजा बना कर रख सकती है। लेकिन इस झपकी की वजह से कई कार्यक्रम छोड़ दिया जाए तो उसे कुंभकर्ण कहाजाता है।
विज्ञापन
एक लाइव इवेंट में हजारों की भीड़ के सामने महिला को चुंबन करने के बाद सुर्खियों में आए और खूब आलोचनाओं को झेल चुके फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते इन दिनों अपनी नींद की वजह से चर्चा में हैं। रेड्रिगो को नींद इतनी प्यारी है कि उन्होंने आसियान शिखर सम्मेलन की कई बैठकें तक छोड़ दी।
विज्ञापन
यह जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय ने दी है। बीबीसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रवक्ता सल्वाडोर पनेलो ने कहा कि राष्ट्रपति ने पावर नैप की वजह से 14 नवंबर को तय कार्यक्रमों में से चार कार्यक्रमों को छोड़ दिया। पनेलो ने बताया कि उन्होंने देर रात तक काम किया था जिसके कारण वह तीन घंटे से भी कम सो पाए थे।
विज्ञापन
दुतेर्ते और विश्व के कई नेता दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्र संगठन (आसियान) की बैठक में शामिल होने के लिए सिंगापुर में हैं। जहां वह लगातार काम करने की वजह से उनकी नींद पूरी नहीं हो पाई। नींद पूरी न होने की वजह से उन्होंने सम्मेलन की कई बैठकें छोड़ दीं।
यह पूछे जाने पर कि क्या अब वह पूरी तरह आराम महसूस कर रहे हैं, दुतेर्ते ने कहा कि 'नींद पूरी तो नहीं हुई लेकिन पिछले कुछ दिन की थकान उतारने के लिए काफी है। ' पनेलो ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रपति के शामिल न होने का उनके स्वास्थ्य से कोई लेना-देना नहीं है। बता दें कि पिछले दिनों दुतेर्ते की सेहत को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाते रहे हैं। और जब उनसे नींद की बात पूछी गई तो वह बोले 'आखिर मेरे नींद लेने में क्या बुराई है?