फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Philippines floods amid heavy rains awaiting Cyclone many dead and missing news in hindi

Philippines Floods: दक्षिणी फिलीपींस में भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन, अब तक 72 की मौत

Sat, 29 Oct 2022 10:51 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 29 Oct 2022 10:51 AM IST
सार

सरकारी मौसम वैज्ञानिक सैम दुरान ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उत्तरी समर प्रांत के पूर्वी शहर काटरमैन से 180 किलोमीटर दूर था और यह उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है जिससे 85 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं बहेंगी। 

विज्ञापन
Philippines floods amid heavy rains awaiting Cyclone many dead and missing news in hindi
फिलीपींस में भारी बारिश से बाढ़ के हालात। - फोटो : Social Media

विस्तार

फिलीपींस के एक दक्षिणी प्रांत में रातभर बारिश की वजह से आई बाढ़ और भूस्खलन में अब तक 72 लोगों की खबर सामने आई है। इसके अलावा नौ लोगों के लापता होने की खबर है। बताया गया है कि इस बारिश की वजह से प्रांत में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई, जिसके चलते लोग अपने घरों में फंसे हैं। 

विज्ञापन


पूर्व गुरिल्ला लड़ाकों द्वारा प्रशासित पांच मुस्लिम स्वायत्त प्रांतों के गृह मंत्री नगुइब सिनारिम्बो के मुताबिक, मैगुइन्डानाओ प्रांत के तीन शहर प्राकृतिक आपदा से सबसे अधिक प्रभावित हैं। यहां अधिकतर मौतें लोगों के बाढ़ में डूबने या मलबे में दबने से हुई हैं।
विज्ञापन


सिनारिम्बो ने बताया, ‘‘पूरी रात भारी बारिश से मलबे के साथ पानी पहाड़ों से होते हुए नदियों में आया जिससे बाढ़ आ गई। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि हताहतों की संख्या नहीं बढ़ेगी लेकिन अब भी कुछ इलाके हैं जहां पर हम नहीं पहुंच पाए हैं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह से बारिश की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है, जिससे कई शहरों में बाढ़ का पानी घट रहा है। सिनारिम्बो ने बताया कि मेयर, गवर्नर और आपदा प्रबंधन अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 26 लोगों की मौत पड़ोसी तटीय शहर दातू ओडिन सिन्सुआट और दातु ब्लाह सिन्सुआट में हुई है जबकि पांच लोगों की जान उपी शहर में गई है।

दातु ब्लाह सिन्सुआट के महापौर मार्शल सिन्सुआट के मुताबिक शहर में पांच लोग लापता हैं। सिनारिम्बो के मुताबिक चार और लोगों के अन्य स्थानों से लापता होने की सूचना है। मौसम विभाग का कहना है कि तूफान नालगेई की वजह से इलाके में भारी बारिश हो रही है और इसके शनिवार को पूर्वी तट के इलाके में टकराने की आशंका है।

सरकारी मौसम वैज्ञानिक सैम दुरान ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उत्तरी समर प्रांत के पूर्वी शहर काटरमैन से 180 किलोमीटर दूर था और यह उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है जिससे 85 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं बहेंगी।


तटरक्षक बल ने बताया कि साल के 16वें तूफान के मद्देनजर राजधानी मनीला सहित दर्जनों प्रांत और शहरों को अलर्ट पर रखा गया हैं। उन्होंने बताया कि मत्यस्य नौकाओं और मालवाहक पोतों की अंतरद्वीपीय यात्रा पर रोक लगा दी गई है और हजारों यात्री फंसे हुए हैं। एक अन्य अधिकारी और सरकारी मौसम पूर्वानुमान इकाई ने बताया कि करीब पांच हजार लोगों को चक्रवात के मद्देनजर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। हालांकि,इसके जमीन से टकराने के बाद ताकतवर होने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed