फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Philippines Earthquake Tsunami Warning Several dead and injured as Rescue Operation carries on Ring of Fire

Philippines: चक्रवाती तूफान के पांच दिन बाद आया भीषण भूकंप, 69 की मौत; मलबे में दबने से गईं अधिकतर जानें

Wed, 01 Oct 2025 08:25 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 01 Oct 2025 08:25 AM IST
सार

भूकंप का केंद्र 90 हजार की आबादी वाले सेबू प्रांत के तटीय शहर बोगो से करीब 19 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में जमीन के पांच किलोमीटर नीचे था। यहां कम से कम 14 लोगों की मौत हुई है और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
Philippines Earthquake Tsunami Warning Several dead and injured as Rescue Operation carries on Ring of Fire
earthquake भूकंप - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

फिलीपींस के केंद्रीय प्रांत में मंगलवार देर रात आए 6.9 तीव्रता  के भूकंप ने भारी तबाही मचाई। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि घरों और इमारतों की दीवारें ढह गईं, जिसकी चपेट में आकर कम से कम 69 लोगों की मौत हुई है कई अन्य घायल हो गए। फिलीपींस के एक बड़े हिस्से में भूकंप के बाद बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई और लोग अंधेरे में घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन


भूकंप का केंद्र 90 हजार की आबादी वाले सेबू प्रांत के तटीय शहर बोगो से करीब 19 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में जमीन के पांच किलोमीटर नीचे था। यहां कम से कम 14 लोगों की मौत हुई है और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बताया गया है कि बोगो में राहत-बचाव कर्मी लगातार मलबे में तब्दील हुए घरों से लोगों को निकालने की कोशिशों में जुटे हैं। यहां गांव के गांव भूस्खलन के चलते मिट्टी के ढेर में दब गए।
विज्ञापन
Trending Videos

अधिकारियों के मुताबिक, मेडेलिन में घरों की छत और दीवार गिरने से अलग-अलग परिवारों के 12 लोग मारे गए। इनमें से कई लोग देर रात को गहरी नींद में थे। वहीं, सैन रेमिजियो कस्बे में एक बास्केटबॉल मैच के दौरान भूकंप से बचने की कोशिश कर रहे पांच लोगों की जान गई। इनमें तीन कोस्ट गार्ड, एक दमकलकर्मी और एक बच्चा शामिल है। भूकंप से दमकल केंद्र, सड़कों, गिरजाघर और कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय अधिकारियों ने खाद्य सामग्री और पीने के पानी की तत्काल जरूरत बताई है।

फिलीपींस के वॉल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी संस्थान ने शुरुआती चेतावनी में सुनामी की आशंका जताई थी। इसमें लोगों को सेबू और आसपास के लेयते और बिलिरन प्रांत में तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की हिदायत दी गई थी। इन स्थानों पर एक मीटर (तीन फीट) ऊंची लहरें उठने की संभावना जताई गई थी। हालांकि, बाद में अलर्ट हटा लिया गया। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि यह भूकंप ऐसे समय आया है जब फिलीपींस के कई इलाकों में दो दिन पहले ही भीषण तूफान ने जबरदस्त तबाही मचाई थी। इसमें कम से कम 27 लोगों की जान चली गई थी। इनमें से अधिकतर की मौतें पानी में डूबने और पेड़ों के गिरने से हुई थी। हजारों लोगों को खतरे वाली जगहों से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर रखा गया था। 

Earthquake: फिलीपींस में आया 6.9 की तीव्रता का भूकंपस सुनामी की चेतावनी नहीं

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में गिना जाता है फिलीपींस
फिलीपींस दुनिया के उन क्षेत्रों में आता है जहां आपदा आने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। खासकर भूकंप का। दरअसल, फिलीपींस प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर पर स्थित है, जहां अधिकतर भूकंप और ज्वालामुखी में विस्फोट होते हैं और यह क्षेत्र के लिए आम लोगों के लिए बड़ा खतरा बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed