फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Philippines can defense agreement with America due to threat of China in south china sea

चीन का खतरा भांप फिलीपींस कर सकता है अमेरिका से रक्षा समझौता

Tue, 09 Feb 2021 02:57 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मनीला
एजेंसी, मनीला Published by: देव कश्यप Updated Tue, 09 Feb 2021 02:57 AM IST
विज्ञापन
Philippines can defense agreement with America due to threat of China in south china sea
US-Philippines Flag (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

दक्षिण-पूर्व एशियाई देश फिलीपींस इस महीने अमेरिका से मुलाकात कर सैन्य समझौते पर बातचीत कर सकता है। यह बातचीत चीन द्वारा दक्षिण चीन सागर में अपनी धौंस बढ़ाने के परिपेक्ष्य में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें विजिटिंग फोर्स एग्रीमेंट (वीएफए) पर अमेरिका से मतभेद दूर किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


वीएफए के तहत अमेरिकी सैनिक फिलीपींस में भेजे जा सकते हैं। चीन का दावा है कि सारा दक्षिण चीन सागर उसका है। यहां कई कारोबारी जलमार्ग हैं, जिन पर फिलीपींस सहित ब्रुनेई, वियतनाम, मलयेशिया, ताइवान आदि भी दावा करते हैं।
विज्ञापन


चीन ने पिछले महीने एक कानून पारित किया था, जिसके तहत उसके नौ सैनिक इस क्षेत्र में आए किसी भी विदेशी जहाज को युद्ध का खतरा करार देते हुए उस पर हमला सकते हैं। इस पर अमेरिकी मंत्री एंथनी ब्लिंकेन ने मनीला के साथ आपसी रक्षा समझौते (एमडीटी) पर जोर दिया था, उनका मानना था कि फिलीपींस पर चीन द्वारा सैन्य हमला हो सकता है, जिसमें एमडीटी के तहत अमेरिका कार्रवाई कर सकेगा। फिलीपींस के कानूनों के अनुसार विजिटिंग फोर्स एग्रीमेंट होने पर ही किसी देश से आपसी रक्षा समझौता कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed