फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Philippines Asian Peace Prize canceled due to Coronavirus this happened third time in six decades

कोरोना वायरस के चलते रद्द हुआ एशियाई शांति पुरस्कार, छह दशकों में तीसरी बार हुआ ऐसा

Tue, 09 Jun 2020 03:06 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, बैंकॉक
पीटीआई, बैंकॉक Published by: देव कश्यप Updated Tue, 09 Jun 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Philippines Asian Peace Prize canceled due to Coronavirus this happened third time in six decades
Ramon Magsaysay Award - फोटो : social media

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते फिलीपींस का शांति पुरस्कार इस बार रद्द कर दिया गया है। यह तीसरी बार है जब एशिया का नोबेल पुरस्कार कहे जाने वाले इस वार्षिक सम्मान को पिछले छह दशकों में रद्द किया गया हो।

विज्ञापन


रेमन मैगसेसे पुरस्कार देने वाले मनीला स्थित फाउंडेशन ने मंगलवार को कहा कि 'कोविड-19 ने पूरी दुनिया को सच में ठप कर दिया है और इसके कारण उसके पास कोई विकल्प नहीं बचा है।'
विज्ञापन


इन पुरस्कारों को 1970 में आर्थिक संकट के चलते और 1990 में विनाशकारी भूकंप की वजह से पूर्व में भी रद्द किया जा चुका है। पुरस्कार का नाम फिलीपींस के प्रसिद्ध राष्ट्रपति के नाम पर रखा गया, जिनकी 1957 में विमान हादसे में मौत हो गई थी। यह पुरस्कार एशिया के लोगों की नि:स्वार्थ सेवा के लिए लोगों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पुरस्कार प्राप्त कर चुकीं 330 से अधिक शख्सियतों में फिलीपींस के दिवंगत राष्ट्रपति कोराजोन एक्विनो और मदर टेरेसा शामिल हैं जिन्हें भारत में उनके धर्मार्थ कार्यों के लिए जाना जाता है।


दक्षिण-पूर्व एशिया में फिलीपींस कोरोना वायरस से अत्यधिक प्रभावित है। यहां संक्रमण के 22,400 मामले हैं और 1,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अपनी अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए उसने लाखों लोगों को लॉकडाउन से राहत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed