फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Petition filed in Lahore HC for release of accused held for attacking Imran Khan

Pakistan: पूर्व पीएम इमरान खान पर हमले के आरोपी की रिहाई की मांग, लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर

Tue, 08 Nov 2022 07:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 08 Nov 2022 07:52 PM IST
सार

इमरान खान पर हुए जानलेवा हमले के छह दिन बाद पंजाब प्रांत की पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पंजाब पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के अल्टीमेटम के बाद एफआईआर दर्ज की है। दर्ज प्राथमिकी में मुख्य आरोपी के रूप में हिरासत में लिए गए हमलावर नवीद मोहम्मद बशीर का नाम शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Petition filed in Lahore HC for release of accused held for attacking Imran Khan
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान। - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गुजरांवाला रैली में हुए हमले के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपियों की रिहाई के लिए लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस याचिका में तर्क दिया गया है कि मामले में आरोपी बनाए गए लोगों को अवैध रूप से हिरासत में लिया गया है। इस याचिका में पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के प्रयास में प्राथमिकी में नामजद हमलावर को रिहा करने की मांग की गई है।   

विज्ञापन


पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पर गोली चलाने वाले व्यक्ति को पुविस ने हिरासत में लिया था। पंजाब पुलिस ने मंगलवार को इमरान खान पर हत्या की कोशिश में प्राथमिकी दर्ज की और मामले में मुख्य आरोपी के रूप में हिरासत में लिए गए नवीद मोहम्मद बशीर को नामित किया। पुलिस ने यह भी बताया कि बशीर का अपराध कबूल करने के बाद उन्होंने उसे घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में इस मामले में दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों संदिग्धों ने ही खान पर गोलीबारी करने वाले नवीद मोहम्मद बशीर को पिस्तौल और गोलियां बेची थीं। 
विज्ञापन


उसका एक बयान भी वायरल हुआ था। हमलावर ने अपने बयान में कहा कि वह लाहौर से इमरान का पीछा कर रहा है और उनकी हत्या की योजना बना रहा था। उसने कहा, इमरान खान जनता को गुमराह कर रहे हैं। उसने कहा, ‘‘मैंने उन्हें मारने की पूरी कोशिश की। मैं सिर्फ इमरान खान को मारना चाहता था और किसी को नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  प्रांतीय शीर्ष अदालत के रजिस्ट्रार कार्यालय ने सोमवार को लाहौर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मुहम्मद अमीर भट्टी को एक फाइल भेजकर बशीर को अवैध हिरासत से रिहा करने की मांग की है। याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत से अवैध रूप से हिरासत में लिए गए बशीर को तत्काल आधार पर रिहा करने का आग्रह करते हुए कहा कि उनका मामले से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि, एलएचसी के रजिस्ट्रार कार्यालय ने याचिकाकर्ता पर आपत्ति जताई है कि याचिका दायर करने वाला व्यक्ति न तो प्रभावित व्यक्ति है और न ही प्रभावित व्यक्ति के परिवार से संबंधित है।

इमरान पर हमले के छह दिन बाद एफआईआर दर्ज 
इमरान खान पर हुए जानलेवा हमले के छह दिन बाद पंजाब प्रांत की पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पंजाब पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के अल्टीमेटम के बाद एफआईआर दर्ज की है। दर्ज प्राथमिकी में मुख्य आरोपी के रूप में हिरासत में लिए गए हमलावर नवीद मोहम्मद बशीर का नाम शामिल किया गया है। हालांकि, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह और पाकिस्तान के वरिष्ठ सेना अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर का नाम इसमें शामिल नहीं किया गया है। इमरान खान ने तीनों पर हत्या की साजिश रचे जाने का आरोप लगाया था। 


इमरान समर्थक ने विरोध में दीवार पर किया स्प्रे पेंट 
वहीं, दूसरी ओर लंदन में इमरान खान के समर्थक ने पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ के बेटे हुसैन के दफ्तर के बाहर की दीवार पर स्प्रे पेंट कर दिया। लंदन में यह अपराध की श्रेणी में आता है। घटना सोमवार शाम की है। पीटीआई ने इस फोटो को पोस्ट किया था, जिस पर लिखा था- आप इमरान खान को नहीं मार सकते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed