फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Peshawar Pakistan Bomb Blast News: 70 people injured in the blast said pakistani police pakistan media reported

पाकिस्तान के पेशावर में मदरसे में बम विस्फोट, सात बच्चों की मौत और 70 घायल

Tue, 27 Oct 2020 11:32 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 27 Oct 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
Peshawar Pakistan Bomb Blast News: 70 people injured in the blast said pakistani police pakistan media reported
पेशावर पाकिस्तान में बम ब्लास्ट - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के पेशावर में मंगलवार को बम धमाका हुआ है, जिसमें आठ से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं 120 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में अधिकतर छात्र हैं। पाकिस्तान की पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पेशावर शहर के पुलिस अधीक्षक वकार अजीम ने कहा कि पेशावर शहर की दीर कॉलोनी में स्थित मदरसे में फज्र (सुबह) की नमाज के बाद विस्फोट हुआ। किसी अज्ञात व्यक्ति ने विस्फोटक सामग्री से भरा बैग मदरसे की दीवार के पास रख दिया था।  इस विस्फोट में आठ बच्चे की मौत हो गई और 120 से अधिक लोग घायल हैं। 
विज्ञापन


खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस प्रमुख सनाउल्लाह अब्बासी ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, जब बम विस्फोट हुआ, तब लगभग 40-50 बच्चे मदरसे के भीतर मौजूद थे। विस्फोट के समय मदरसे में एक हजार के करीब बच्चे मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक किसी ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है। अस्पताल के अधिकारी मोहम्मद असीम खान ने बताया कि मारे गए लोगों और घायलों में से ज्यादातर बॉल बेयरिंग की चपेट मे आ गए और कुछ बुरी तरह से जले हुए हैं।लेडी रीडिंग अस्पताल के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि अब तक आठ शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं घायलों का लेडी रीडिंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

इधर प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस घटना की निंदा की है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है।वहीं खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने बच्चों पर हमले की निंदा की। मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार कामरान बंगश ने कहा कि विस्फोट की पूरी तरह जांच की जाएगी और अपराधियों को सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग आतंक फैलाते हैं वे अपने मकसद में कभी कामयाब नहीं होंगे।


इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और पुलिस की टीमें सबूत इकट्ठा कर रही हैं। किसी भी समूह ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। खैबर पख्तूनख्वा स्वास्थ्य मंत्री तैमूर सलीम झागरा ने घटना स्थल का दौरा किया। पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने इसे "दिल दहला देने वाली" घटना करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed