फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Peru ministers resign amid violence after president Pedro Castilo arresting

Peru: पेरू में हिंसा के बीच दो मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, नई सरकार पर बढ़ा दबाव

Sat, 17 Dec 2022 09:27 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लीमा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लीमा Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Dec 2022 09:27 AM IST
सार

पेरू में पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो की गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा के बीच दो मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शिक्षा मंत्री पेट्रीसिया कोरिया और संस्कृति मंत्री जायर पेरेज ने ट्विटर पर अपने इस्तीफे की घोषणा की। 
 

विज्ञापन
Peru ministers resign amid violence after president Pedro Castilo arresting
पेरू चुनाव - फोटो : Agency

विस्तार

पेरू में पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो की गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा के बीच दो मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शिक्षा मंत्री पेट्रीसिया कोरिया और संस्कृति मंत्री जायर पेरेज ने ट्विटर पर अपने इस्तीफे की घोषणा की। पेरू के शिक्षा मंत्री पेट्रीसिया कोरिया ने लिखा, आज सुबह मैंने पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। हमवतन लोगों की मौत का कोई औचित्य नहीं है। राज्य की हिंसा मौत का कारण नहीं बन सकती है। बता दें, पेरू के पूर्व राष्ट्रपति की गिरफ्तारी के बाद नई सरकार राजनीतिक उथल-पुथल से गुजर रही है। अब दो मंत्रियों के इस्तीफ के बाद इस सरकार पर और भी दबाव बढ़ गया है। 

विज्ञापन


18 महीने के बीच जेल भेजे गए पूर्व राष्ट्रपति
पेरू की सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को 18 माह के लिए जेल भेज दिया। उन पर देश में विद्रोह भड़काने व साजिश रचने के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा। उन्हें 8 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के जज कार्लोस चेकले ने गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को जेल भेजने का आदेश जारी किया था। उन्हें 18 माह तक मुकदमे की सुनवाई तक हिरासत में रखा जाएगा। 
विज्ञापन

30 दिनों के लिए लगा आपातकाल 
कैस्टिलो की गिरफ्तारी के बाद दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में अशांति फैल गई थी। उनके समर्थकों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए थे। इसे देखते हुए कैस्टिलो के स्थान पर राष्ट्रपति बनीं डिना बोलुआर्ते ने बुधवार को देश में 30 दिन के लिए आपातकाल लगा दिया। उधर, पुलिस व कैस्टिलो समर्थकों के बीच शुक्रवार को भी हिंसा जारी रही। इस हिंसा में अब तक 16 लोगों की मौत की खबर है और दर्जनों घायल हैं। हड़ताल व आंदोलन के कारण पेरू को रोजाना 2.60 करोड़ डॉलर का नुकसान उठाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed