फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Permanent Ambassador of india in un ts Tirumurti released Video on the achievements of india, demands permanent seat 

संयुक्त राष्ट्र : स्थायी राजदूत तिरुमूर्ति ने देश की उपलब्धियों पर जारी किया वीडियो, बोलें- प्रदर्शन ने साबित की स्थायी सीट की जरूरत 

Thu, 30 Dec 2021 11:05 PM IST
सुभाष कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 30 Dec 2021 11:05 PM IST
सार

भारत को 8वीं बार सुरक्षा परिषद में सदस्य चुना गया है। अगस्त से वह इसकी अध्यक्षता कर रहा है। तिरुमूर्ति ने भारत की पहले साल की उपलब्धियों को दिखाने वाला एक वीडियो पोस्ट किया है।

विज्ञापन
Permanent Ambassador of india in un ts Tirumurti released Video on the achievements of india, demands permanent seat 
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी राजदूत टीएस तिरुमूर्ति - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र में देश के स्थायी राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में भारत का शानदार प्रदर्शन साबित करता है कि विश्व को इसे वीटो पावर के साथ स्थायी सीट देनी चाहिए।

विज्ञापन


भारत को 8वीं बार सुरक्षा परिषद में सदस्य चुना गया है। अगस्त से वह इसकी अध्यक्षता कर रहा है। तिरुमूर्ति ने भारत की पहले साल की उपलब्धियों को दिखाने वाला एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें 2021 में 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य और अगस्त में अध्यक्षता के दौरान आतंकवाद रोकने, संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन, अफगानिस्तान, म्यांमार, अफ्रीका में लोकतंत्र को समर्थन, मध्य पूर्व और पर्यावरण संरक्षण का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी 9 अगस्त को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की समुद्री सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर हुई उच्च स्तरीय खुली बहस की अध्यक्षता करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। पहली बार सुरक्षा परिषद ने समुद्री सुरक्षा पर अध्यक्षीय भाषण को अंगीकार किया। प्रधानमंत्री की संयुक्त राष्ट्र की यात्रा और आम सभा में संबोधन इस साल के सर्वोच्च बिंदु हैं। अफगानिस्तान में हालात तेजी से खराब हुए तो भारत की अध्यक्षता में ही सुरक्षा परिषद ने इस पर बिना किसी देरी कार्रवाई की। इसी दौरान सुरक्षा परिषद ने अफगानिस्तान पर संकल्प 2593 अंगीकार किया गया, जिसमें अफगानिस्तान से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि उसकी धरती का इस्तेमाल किसी अन्य देश के खिलाफ आतंकवाद के लिए न हो। साथ ही, काबुल सभी आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करे, जिसमें 1267 प्रतिबंध समिति द्वारा नामित लोग भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया के 16 फीसदी से ज्यादा लोगों का प्रतिनिधि है सबसे बड़ा लोकतंत्र
तिरुमूर्ति ने साथ ही कहा कि सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत सुरक्षा परिषद में दुनिया की 16 फीसदी से ज्यादा आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। यह शांति, सुरक्षा और विकास के लिए बहुपक्षीय व्यवस्था, कानून के शासन और पारदर्शिता का हिमायती है। यह विकासशील देशों के हितों की रक्षा के लिए सशक्त आवाज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed