{"_id":"666ed140d456b6ff7a033846","slug":"people-want-imran-to-be-kept-in-jail-for-5-years-for-pakistan-s-progress-says-minister-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: ‘मुल्क की आर्थिक स्थिरता के लिए इमरान का जेल में रहना जरूरी’, नवाज शरीफ की पार्टी के नेता का दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: ‘मुल्क की आर्थिक स्थिरता के लिए इमरान का जेल में रहना जरूरी’, नवाज शरीफ की पार्टी के नेता का दावा
Sun, 16 Jun 2024 05:19 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Sun, 16 Jun 2024 05:19 PM IST
सार
Pakistan: अहसान इकबाल का मानना है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान के जेल से बाहर निकलने के बाद मुल्क में प्रदर्शन हो सकते हैं। साथ ही आर्थिक अस्थिरता बनाने की कोशिशें की जा सकतीं हैं, जिन्हें पाकिस्तान नहीं झेल सकता।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के मंत्री ने दावा किया है कि देश की जनता चाहती है कि इमरान खान अगले पांच वर्षों तक जेल में ही रहें। उन्होंने दावा किया कि यह पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में स्थिरता लाने के लिए आवश्यक है। योजना एवं विकास मंत्री अहसान इकबाल का मानना है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक के जेल से बाहर निकलने के बाद प्रदर्शन हो सकते हैं। देश में अस्थिरता बनाने की कोशिशें की जा सकतीं हैं, जिन्हें पाकिस्तान नहीं झेल सकता।
विज्ञापन
अहसान इकबाल ने क्या कहा?
इकबाल ने कहा ‘लोगों ने मेरे पास आकर मुझे बताया है कि अगर पाकिस्तान की तरक्की चाहिए तो इमरान खान को अगले पांच वर्षों तक जेल में ही रहना होगा।’ बता दें कि अहसान इकबाल पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएलएन) के प्रधान सचिव भी हैं। इकबाल के अनुसार इमरान खान गुस्सैल प्रवृत्ति के आदमी हैं। उन्होंने आगे कहा कि लोग चाहते हैं कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिरता के लिए इमरान खान को सलाखों के पीछे रखना जरूरी है। यह पाकिस्तान और पीटीआई के लिए निर्णायक समय है।
विज्ञापन
‘पीटीआई के साथ सार्थक बातचीत नहीं हो सकती’
इकबाल ने तर्क दिया कि पीटीआई लगातार सरकारी संस्थाओं के खिलाफ आंदोलनों में शामिल रहती है। इस वजह से पार्टी के साथ सार्थक बातचीत नहीं हो सकती। उन्होंने कहा ‘अगर इमरान खान सरकार से बातचीत करना चाहते हैं, तो उन्हें गंभीरता दिखानी होगी।’ उन्होंने इस बात जोर दिया कि इस समय पाकिस्तान में इस सरकारी नीतियों की निरंतरता की आवश्यकता है।
विज्ञापन
उधर, अहसान इकबाल के इस बयान के जवाब में इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार में सूचना औप प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने कटाक्ष किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अहसान के बयान से सरकार की रणनीति का खुलासा हो गया है और इससे स्पष्ट है कि सरकार इमरान खान को जेल में ही रखना चाहती है।