{"_id":"5febdb928ebc3e3eb808bf4f","slug":"people-do-not-trust-corona-vaccine-of-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन की कोरोना वैक्सीन पर लोगों को नहीं है भरोसा, पाकिस्तान ने भी फेरा मुंह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन की कोरोना वैक्सीन पर लोगों को नहीं है भरोसा, पाकिस्तान ने भी फेरा मुंह
Thu, 31 Dec 2020 05:21 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 31 Dec 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के नाम से कोई चीज लेने पर संदेह होता है। ऐसा ही अब उसकी वैक्सीन के साथ हो रहा है। चीन का सबसे करीबी दोस्त पाकिस्तान भी इसकी वैक्सीन पर भरोसा नहीं कर पा रहा है। वहां की मीडिया अगर पाकिस्तानी आवाम से चीन की वैक्सीन लगवाने की बात पूछती है तो लोग अजीब तरह के जबाव देते हैैं और सीधे तौर पर चीनी वैक्सीन का उपयोग करने से मना कर देते हैं।
विज्ञापन
चीन की वैक्सीन को लेकर कुछ विकसशील देशों जैसे, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, ब्राजील में एक सर्वेक्षण कराया था, जिसमें लोगों ने चीन की कोरोना वैक्सीन पर भरोसा नहीं किया। दुनिया के लोग ये बात जानते हैं कि सबसे पहले कोरोना केस चीन के वुहान में निकला था, इसके बाद पूरी दुनिया में फैला। इस कारण चीन को विकसित देशों में प्रभाव बढ़ाने के अभियान को बहुत बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
वहीं सोशल मीडिया पर चीन की खिल्ली उड़ी थी जब इसने कई देशों को घटिया पीपीई किट और मास्क सप्लाई कर दिए थे। इसको लेकर चीन की दुनियाभर में खूब किरकिरी हुई थी। दुनिया में कई देश टीकाकरण शुरू कर चुके हैं। तो लोगों को चीन की वैक्सीन पर भरोसा नहीं हो रहा है। हालांकि ड्रैगन ने ब्राजील और तुर्की में ट्रायल किया था। जिस पर भी विशेषज्ञों ने सवाल उठाए थे।
विज्ञापन