फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   People are protesting against the new police bill in Britain

ब्रिटेन: नए पुलिस बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, कई जगहों पर उग्र प्रदर्शन

Sun, 04 Apr 2021 01:41 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 04 Apr 2021 01:41 AM IST
सार

  • इस विरोध प्रदर्शन में जलवायु परिवर्तन, ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन जैसे बड़े अभियानों से जुड़े लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
People are protesting against the new police bill in Britain
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : PTI

विस्तार

ब्रिटेन में संसद द्वारा प्रस्तावित कानून के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर आ गए। प्रदर्शनकारियों ने 'किल द बिल' नाम से रैलियों का आयोजन किया। इन रैलियों में बड़ीं संख्या में लोग शामिल हुए।

विज्ञापन


क्यों हो रहा विरोध?
दरअसल ब्रिटेन की संसद ने एक बिल पास किया है, इसमें पुलिस को कुछ अतिरिक्त शक्तियां दी गई हैं। इसमें किसी भी तरह के प्रदर्शन से निपटने के लिए पुलिस को और अधिक ताकत और छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


अब लोग इसके खिलाफ जगह जगह पर विरोध कर रहे हैं। लंदन, मैनचेस्टर और ब्रिस्टल सहित दर्जनों शहरों की सड़कों पर किल द बिल मार्च आयोजित किया गया, इस विरोध प्रदर्शन में जलवायु परिवर्तन ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन जैसे बड़े अभियानों से जुड़े लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रदर्शन में विपक्षी लेबर पार्टी के पूर्व नेता जेरेमी कॉर्बिन भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मैं यहाँ मुक्त भाषण के अधिकारों और हमारे समाज में संगठनों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए हूँ।

इस विधेयक को पिछले महीने संसद के सामने लाया गया था, इसके बाद छिटपुट विरोध प्रदर्शन हुए। दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के ब्रिस्टल में, प्रदर्शनकारियों ने हिंसक प्रदर्शन किया और एक पुलिस स्टेशन पर ईंटों और कांच की बोतलें फेंकी और पुलिस वाहनों में आग लगा दी।


वहीं स्थानीय ‘एवन और समरसेट’ पुलिस ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कुछ प्रदर्शनकारियों की वजह से हिंसक उपद्रव में बदल गया। पुलिस अधिकारी विल व्हाइट ने कहा कि पुलिस अधिकारियों पर हमला किया गया जिससे वे घायल हो गए। पुलिस बल ने बताया कि पुलिस के कम से कम दो वाहनों को आग लगा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed