फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   People angry over bodies of 215 children found in Catholic school in Canada

कनाडा: कैथोलिक स्कूल में 215 बच्चों के शव मिलने पर हंगामा

Mon, 07 Jun 2021 07:53 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वेटिकन सिटी।
एजेंसी, वेटिकन सिटी। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 07 Jun 2021 07:53 AM IST
सार

 कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन बेदो ने कैथोलिक चर्च के व्यवहार को निराशाजनक बताने के अगले दिन पोप फ्रांसिस ने कहा कि वे स्कूल में बच्चों के शव मिलने पर दुखी हैं। 
 

विज्ञापन
People angry over bodies of 215 children found in Catholic school in Canada
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कनाडा में एक पुराने कैथोलिक स्कूल के परिसर में तीन से 15 साल तक की उम्र वाले 215 बच्चों की सामूहिक कब्र मिलने पर समूचे कनाडा में गम व गस्सा है। पिछले हफ्ते सामने आई दिल दहला देने वाली इस घटना पर वेटिकन ने चुप्पी साध रखी थी।
विज्ञापन


पोप ने कहा, सभी के अधिकारों और संस्कृति का सम्मान करना चाहिए। चर्च द्वारा 1969 तक संचालित कैमलूप्स स्कूल में कनाडा के मूल निवासी रेड इंडियन के बच्चों को रखा जाता था। 
विज्ञापन


कैमलूप्स स्कूल में बच्चों के शव मिलने के बाद पीएम बेदो ने अपने सख्त बयान में कहा था कि देश में कई आवासीय विद्यालयों को संचालित करने वाले कैथोलिक चर्च को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। चर्च ने 1890 से 1969 तक संचालित किया। इसके बाद कनाडा सरकार ने संचालन किया। 1978 में यह स्कूल बंद हो गया था। वेटिकन में आयोजित एक शोकसभा में पोप ने कहा कि मृत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए हम भगवान से प्रार्थना करते हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्च के कारण 3200 बच्चों की मौत .
सत्यता और सुलह आयोग ने पांच वर्ष पहले संस्थान में हुए मामले की विस्तृत रिपोर्ट सौंपते हुए बताया था कि दुर्व्यवहार व लापरवाही के कारण 3200 बच्चों की मौत हो गई थी। जिसमें कैमलूप्स स्कूल में 1915 से 1963 के बीच कम से कम 51 की मौत हुई। 1831 से 1996 के बीच कनाडा के आवासीय स्कूलों में देशभर से 1.50 लाख से ज्यादा बच्चों को उनके घरों से लाया गया था । जिनमें से बहुत सारे प्रताड़ना , बलात्कार और कुपोषण का शिकार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed