फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pentagons Deputy Press Secretary Sabrina Singh says US has great military-to-military relationship with India

US: पेंटागन ने कहा- भारत के साथ सैन्य संबंध अच्छे; पाकिस्तान चुनाव पर दी ये प्रतिक्रिया

Wed, 14 Feb 2024 08:09 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 14 Feb 2024 08:09 AM IST
सार

भारत के साथ अमेरिका के संबंधों पर बात करते हुए सबरीना सिंह ने बताया कि दोनों देशों के बीच संचार और सैन्य संबंध बहुत अच्छे हैं। उन्होंने पाकिस्तान चुनाव पर कहा कि अमेरिका इस मामले में नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
Pentagons Deputy Press Secretary Sabrina Singh says US has great military-to-military relationship with India
Sabrina Singh - फोटो : ANI

विस्तार

पेंटागन की उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि भारत-अमेरिका के बीच सैन्य से सैन्य संबंध और अच्छे संचार है। उन्होंने कहा कि भारत में जो भी कुछ हो रहा है अमेरिका इसपर नजर बनाए रखेगा। पाकिस्तान चुनावी नतीजों पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन


भारत के साथ अमेरिका के संबंधों पर बात करते हुए सबरीना सिंह ने कहा, 'भारत के साथ हमारे सैन्य संबंध और संचार बहुत अच्छे हैं। हम इस बात पर नजर रखना जारी रखेंगे कि क्षेत्र में क्या हो रहा है। लेकिन मेरे पास फिलहाल इसे लेकर ज्यादा अपडेट नहीं है।'
विज्ञापन


भारत के किसी शीर्ष अधिकारी का अमेरिकी दौरे पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'मेरे पास फिलहाल भारत सरकार की तरफ से कोई जानकारी नहीं है। मैं इंटरजेंसी के अन्य अधिकारियों के बारे में बात नहीं कर सकती।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पाकिस्तान चुनाव पर सबरीना सिंह ने दी प्रतिक्रिया
पाकिस्तान में आठ फरवरी को चुनाव के बाद उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों पर सबरीना ने कहा, 'वहां क्या हो रहा है हम इस पर नजर बनाए हुए हैं। भारत और पाकिस्तान के साथ सैन्य संबंधों पर सबरीना का बयान तब आया जब भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे अमेरिका में चार दिन की आधिकारिक दौरे पर पहुंचे।' 

उनके दौरे पर विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि जनरल मनोज पांडे अपनी यात्रा के दौरान, सीओएएस जनरल रैंडी जॉर्ज, यूनाइटेड स्टेट्स चीफ ऑफ स्टाफ ऑफ आर्मी (सीएसए) और अन्य वरिष्ठ सैन्य नेताओं के साथ उच्च स्तरीय चर्चा और बातचीत में शामिल होंगे।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा 
भारतीय सेना में परिवर्तन, वैश्विक खतरे की धारणा, सेना में परिवर्तन-2030/2040, मानव संसाधन चुनौतियां, भविष्य की सेना का विकास और आधुनिकीकरण, और सह-उत्पादन और सह-विकास पहल जैसे मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है। इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य भारत और अमेरिका सेनाओं के बीच अंतर्दृष्टि, विचार और प्रथाओं को साझा करना है। 


हाल ही में अमेरिकी एनएसए जनरल रैंडी जॉर्ज ने इंडो-पैसिफिक आर्मी चीफ्स कॉन्फ्रेंस (आईपीएसीसी) के लिए भारत का दौरा किया। इसे भारतीय सेना और अमेरिकी सेना द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में 18 सेनाओं के प्रमुखों और 12 देशों के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों ने भाग लिया

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed