फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Peaceful route of diplomacy offers stability and peace in region: Pakistan

Pakistan: आतंक के गढ़ पाकिस्तान ने फिर किया शांति का दिखावा, बोला- क्षेत्र में स्थिरता के लिए कूटनीति जरूरी

Thu, 19 Jun 2025 11:07 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 19 Jun 2025 11:07 PM IST
सार

Pakistan: भारत में आतंकी हमलों के बाद चौतरफा घिरा पाकिस्तान अब शांति और कूटनीति की बात कर रहा है। विदेश मंत्रालय के बहाने वह खुद को जिम्मेदार दिखाने की कोशिश कर रहा है, जबकि हाल ही में भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में उसके आतंकी ठिकानों को तबाह किया था।

विज्ञापन
Peaceful route of diplomacy offers stability and peace in region: Pakistan
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : ओआरएफ

विस्तार

वैश्विक आतंकवाद की पनाहगाह बन चुके पाकिस्तान एक बार फिर शांति का दिखावा किया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय प्रवक्ता शफकत अली खान ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान मानता है कि कूटनीति क्षेत्र में स्थिरता और शांति का रास्ता प्रदान करती है। उन्होंने यह बात अपनी साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम हमेशा इस बात पर जोर देते रहे हैं कि शांति और स्थिरता के लिए कूटनीति सबसे बेहतर रास्ता है। जब उनसे हाल ही में भारत के साथ हुए संघर्ष पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने इस दौरान संतुलित और जिम्मेदार रवैया अपनाया और अपने आपको बचाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'ईरान पर हमले को लेकर क्या सोचता हूं, किसी को पता नहीं....', ट्रंप ने WSJ की रिपोर्ट को किया खारिज
विज्ञापन
विज्ञापन


शफकत अली खान ने कहा कि संवाद, कूटनीति और शांति के लिए पाकिस्तान ने एक संघर्ष विराम का समर्थन किया, जिसका मध्यस्थ और मददगार अमेरिका था। गुरु अर्जुन देव की शहादत की बरसी के अवसर पर, उन्होंने कहा कि नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में कोई वीजा आवेदन नहीं दिया गया।


दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 26 लोगों की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई। उनकी हत्या करने से पहले उनकी धार्मिक पहचान की गई। इन मृतकों में अधिकांश पर्यटक शामिल थे। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच रणनीतिक फैसले लिए थे। जिनमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना और नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारियों की संख्या घटाना भी शामिल था। इसके बाद जवाब में पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र भारतीय उड़ानों के लिए बंद कर दिया था।

इसके बाद भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। यही नहीं, पाकिस्तानी सेना के नौ एयरबेस भी ध्वस्त हो गए। हालांकि, बाद में पाकिस्तान सरकार का एक डोजियर लीक भी लीक हुआ, जिसमें यह खुलासा हुआ कि भारतीय सशस्त्र बलों ने इससे भी ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया था। यह सैन्य कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed