फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pavel Antov Russian President Vladimir Putin critic death know what he said about Russia Ukraine War news in h

Pavel Antov: पुतिन के जिस आलोचक की भारत में जान गई, रूस-यूक्रेन युद्ध पर उनका बयान क्या था? पढ़ें

Tue, 27 Dec 2022 09:30 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 27 Dec 2022 09:30 AM IST
सार

फरवरी में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के करीब चार महीने बाद रूस के सबसे अमीर नेता ने पुतिन की आलोचना की थी।

विज्ञापन
Pavel Antov Russian President Vladimir Putin critic death know what he said about Russia Ukraine War news in h
पावेल एंतोव। - फोटो : Social Media

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक पावेल एंतोव की ओडिशा के रायगढ़ स्थित एक होटल की खिड़की से गिरने से मौत हो गई। शनिवार को हुई इस घटना से दो दिन पहले ही उनके एक साथी की भी होटल में ही हार्ट अटैक से मौत हुई थी। इन दो घटनाओं ने रूस के अरबपतियों की लगातार हो रही मौतों की तरफ तो लोगों का ध्यान खींचा ही है, साथ ही इस पर भी चर्चा हो रही है कि आखिर एंतोव ने पुतिन को लेकर क्या बयान दिए थे। 
विज्ञापन


रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर पुतिन पर भड़के थे एंतोव
फरवरी में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के करीब चार महीने बाद रूस के सबसे अमीर नेता ने पुतिन की आलोचना की थी। उन्होंने रूस की तरफ से कीव पर की जा रहीं एयर स्ट्राइक्स को रूसी आतंक करार दिया था और कहा था कि हमले में यूक्रेनी नागरिकों की जान जा रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने रूसी मिसाइल हमले की जानकारी साझा करते हुए कहा था- "एक लड़की को अभी मलबे से बाहर निकाला गया है। लड़की के पिता की मौत हो गई है। मां उस बच्ची को क्रेन की मदद से निकालने की कोशिश करती दिख रही है। वह एक स्लैब की नीचे फंसी है। सच पूछो तो इसे आतंकवाद से कम कुछ भी कहना मुश्किल है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस में अपने बयान को लेकर घिर गए थे पावेल एंतोव
एंतोव के इस बयान के बाद रूस में उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच उन्होंने अपना बयान वापस लेते हुए माफी मांगी थी। इसके बाद अपना रुख पलटते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट को 'दुर्भाग्यपूर्ण गलतफहमी' और 'तकनीकी गड़बड़ी' करार दिया था। इतना ही नहीं एंतोव ने यह भी कहा था कि वे हमेशा से ही राष्ट्रपति पुतिन का समर्थन करते रहे हैं और पुतिन के सैन्य लक्ष्यों के साथ खड़े हैं। हालांकि, स्थानीय पत्रकारों ने उनका विरोध जारी रखा। 


इस घटना को लेकर कोलकाता स्थित रूसी वाणिज्य दूतावास का भी बयान आया है। इसमें रूसी राजनयिक एलेक्सेई ईदामकिन ने कहा कि एंतोव ओडिशा के रायगढ़ में होटल से गिर गए और उनकी मौत हो गई। एलेक्सेई ने कहा कि हम पुलिस की जांच में सहयोग कर रहे हैं और सारी जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed