फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Passport Ranking: Henley Index for year 2022 released, Japan tops, Pakistan lags far behind, India ranked 87th

Henley Index 2022 : पासपोर्ट रैंकिंग में पाकिस्तान बहुत पीछे, जापान शीर्ष पर, भारत को मिला 87वां स्थान

Fri, 22 Jul 2022 03:11 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 22 Jul 2022 03:11 AM IST
सार

जापान के नागरिक जहां बिना नागरिक वीजा के 193 देशों में यात्रा कर सकते हैं। सूची में जापान के बाद सिंगापुर और दक्षिण कोरिया (192) का साझा दूसरा नंबर है। जर्मनी व स्पेन (190) तीसरे नंबर पर रहे हैं।

विज्ञापन
Passport Ranking: Henley Index for year 2022 released, Japan tops, Pakistan lags far behind, India ranked 87th
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

किसी भी देश की अंतरराष्ट्रीय ताकत वहां की पासपोर्ट रैंकिंग से देखी जाती है और इसमें पाकिस्तान को 109वें स्थान से ही संतोष करना पड़ा है। 199 देशों में एक बार फिर जापान की पासपोर्ट रैंकिंग शीर्ष पर है, जबकि अफगानिस्तान इसमें सबसे निचली पायदान पर है। भारत 87वें स्थान पर है।

विज्ञापन


पासपोर्ट रैंकिंग जारी करने वाले संगठन हेनली एंड पार्टनर्स ने 2022 के लिए हेनली पासपोर्ट इंडेक्स जारी किया है। यदि दुनिया में आतंकवाद की फैक्ट्री बने पाकिस्तान की बात करे तो वह विश्व का चौथा सबसे कमजोर पासपोर्ट रखने वाला देश है। पाकिस्तान की प्रतिष्ठा दुनिया में इतनी खराब है कि उसका पासपोर्ट रखने वाले व्यक्ति को सिर्फ 32 देशों में बिना वीजा के जाने की अनुमति है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान से बाद आखिरी पायदान में सिर्फ 3 देश बचे हैं जिनमें सीरिया (110) इराक (111) और अफगानिस्तान (112) नंबर पर हैं। जापान के नागरिक जहां बिना नागरिक वीजा के 193 देशों में यात्रा कर सकते हैं। सूची में जापान के बाद सिंगापुर और दक्षिण कोरिया (192) का साझा दूसरा नंबर है। जर्मनी व स्पेन (190) तीसरे नंबर पर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत चार पायदान फिसला
रैंकिंग में भारत की रैंकिंग 4 पायदान फिसलकर 87वें स्थान पर जा पहुंची है। इसी साल की शुरुआत में जारी इंडेक्स में भारत 83वें पायदान पर था और देश के नागरिक 60 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं। भारत के साथ ही तजाकिस्तान और मौरीटानिया को भी यही रैंकिंग मिली है। चीन इस मामले में भारत से थोड़ा आगे है, उसके लिस्ट में 69वां स्थान मिला है और उसका पासपोर्टधारी व्यक्ति 80 देशों में बिना वीजा के घूम सकता है।

जापान इसलिए रहा शीर्ष पर
जापान के पहले नंबर पर आने की वजह यह है कि जापानी लोग शांति पसंद होते हैं और लड़ाई झगड़े से दूर रहते हैं। वे केवल बिजनेस या घूमने के मकसद से दूसरे देश की यात्रा करना पसंद करते हैं। साथ ही यात्रा पर खुलकर खर्च भी करते हैं। 


साल में दो बार होती है रैंकिंग
साल में दो बार यह रैंकिंग जारी की जाती है। पहली बार जनवरी और दूसरे बार जुलाई में इंडेक्स जारी किए जाते हैं। हेनली पासपोर्ट वीजा इंडेक्स की वेबसाइट के मुताबिक- पूरे साल रियलटाइम डेटा अपडेट किया जाता है। वीजा पॉलिसी में बदलाव भी ध्यान में रखे जाते हैं। रैंकिंग इस आधार पर तय की जाती है कि किसी देश का पासपोर्ट होल्डर कितने दूसरे देशों में बिना पूर्व वीजा हासिल किए यात्रा कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed