फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Passengers at airports UK may face flight delays due to a strike by government passport checking workers

London: ब्रिटेन में हड़ताल, विमानों का परिचालन हो सकता है प्रभावित

Sat, 24 Dec 2022 01:41 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 24 Dec 2022 01:41 AM IST
सार

हड़ताल का असर हजारों यात्रियों पर पड़ेगा। हालांकि ब्रिटेन की सरकार ने कहा है कि वह अन्य लोकसेवाओं के कर्मचारियों, सेना के कर्मियों से हवाई अड्डे पर मदद लेने का विचार कर रही है।

विज्ञापन
Passengers at airports UK may face flight delays due to a strike by government passport checking workers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ani

विस्तार

ब्रिटेन में पासपोर्ट की जांच करने वाले सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल के कारण हवाई अड्डों पर यात्रियों को विमानों के परिचालन में देरी का सामना करना पड़ सकता है। ये कर्मचारी वेतन संबंधी मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। सीमा बल के कर्मचारियों की हड़ताल अगले सप्ताह मंगलवार को छोड़कर इस साल के अंत तक जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन


हड़ताल का असर हजारों यात्रियों पर पड़ेगा। हालांकि ब्रिटेन की सरकार ने कहा है कि वह अन्य लोकसेवाओं के कर्मचारियों, सेना के कर्मियों से हवाई अड्डे पर मदद लेने का विचार कर रही है। हड़ताल से प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार पर दबाव बढ़ गया है जिसने लोक सेवा क्षेत्र के कर्मियों की वेतन में बढ़ोत्तरी की मांग को मानने से इन्कार कर दिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा की हजारों नर्सें इस महीने दूसरी बार 24 घंटे की हड़ताल में शामिल हुईं। एंबुलेंस ड्राइवर, पैरामेडिक्स और डिस्पैचर ने भी इस सप्ताह की शुरुआत में हड़ताल की और 28 दिसंबर को उनकी फिर से हड़ताल पर जाने की योजना है। हड़ताल के कारण डाक आपूर्ति, राजमार्ग रखरखाव भी बाधित हुआ। नए साल में भी कामगारों के हड़ताल पर जाने की आशंका है क्योंकि कई संगठन के कर्मी हड़ताल की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed