{"_id":"5c1ca77fbdec22572b7e94ad","slug":"paris-10-countries-of-europe-suffering-from-protest-ahead-of-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरिस: साल के आखिरी दिनों में आंदोलन से जूझ रहे हैं यूरोप के 10 से ज्यादा देश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पेरिस: साल के आखिरी दिनों में आंदोलन से जूझ रहे हैं यूरोप के 10 से ज्यादा देश
Fri, 21 Dec 2018 02:14 PM IST
अजय सिंह
एजेंसी, पेरिस
एजेंसी, पेरिस
Published by: अजय सिंह
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
Protests in Europe
- फोटो : self
जहां एक ओर नए साल की तैयारियां जोरो पर हैं। वहीं यूरोप के ज्यादातर देश नए साल से पहले आंदोलनों से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस में यलो वेस्ट आंदोलन
साल के आखिरी दिनों में यूरोप के 10 से ज्यादा देश आंदोलनों से पार पाने के लिए जूझ रहें हैं। तेल की बढ़ी कीमत और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आर्थिक नीतियों के विरोध में यलो वेस्ट नाम से आंदोलन चल रहा है। लोग राष्ट्रपति मैक्रों की आर्थिक नीतियों का विरोध कर रहे हैं। लोगों के आंदोलन को रोकने के लिए मैक्रों ने फ्यूल के दाम तक घटाए हैं। इसके अलावा न्यूनतम मजदूरी 100 यूरो बढ़ाने का भी ऐलान किया है। लोगों का कहना है कि सरकार की नई आर्थिक नीतियों के कारण कई लोगों की नौकरी जा रही है।हंगरी में नए दासता कानून का विरोध
हंगरी की सड़कों पर इन दिनों हजारों लोग सरकार के नए श्रम कानून को लेकर विरोध कर रहे हैं। सर्दी के सितम के बीच लोगों का यह प्रर्दशन दिन-रात निरंतर रूप से जारी है। लोग सरकार के 400 घंटे ओवरटाइम के फैसले का विरोध कर रहे हैं। सरकार ने 13 दिसंबर को श्रम कानून पारित किया। इस फैसले के अनुसार कंपनी अपने कर्मचारियों से 400 घंटे तक ओवरटाइम करवा सकती है। लोगों ने इसका विरोध जताते हुए मोमबत्ती की जगह मोबाइल टॉर्च जलाकर विराध किया।
विज्ञापन
सर्बिया में हिंसा का विरोध
यहां सरकार की हिंसा के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर हैं। लोगों का यह प्रर्दशन 1990 के विरोध प्रर्दशन की यादें ताजा कर रहा है प्रदर्शनकारी विपक्ष के नेता बोर्को पर हुए जानलेवा हमले को सरकार की साजिश बता रहे हैं।
विज्ञापन