फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Parents leave Amy Brooks due to lack of limbs, now she is a motivational speaker in US

हाथ-पैर न होने की वजह से मां-बाप ने छोड़ा, अब स्पीकर बन लोगों को करती हैं मोटिवेट

Tue, 16 Jul 2019 08:35 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 16 Jul 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
Parents leave Amy Brooks due to lack of limbs, now she is a motivational speaker in US
एमी ब्रूक्स (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

अमेरिका की रहने वाली 37 साल की एमी ब्रूक्स को जन्म के बाद ही मां-बाप ने छोड़ दिया था। जब एमी का जन्म हुआ तो उनके हाथ और पैर नहीं थे। इसी वजह से उनके परिजनों ने उन्हें अस्पताल में ही छोड़ दिया। 

विज्ञापन

मां-बाप के छोड़ने के बाद पिट्सबर्ग के ब्रूक्स परिवार ने उन्हें गोद लिया। जैसे-जैसे एनी बड़ी होती गईं उन्होंने अपनी इस कमजोरी को अपनी ताकत बनाने की ठान ली। एमी ने कुकिंग से सिलाई तक, फोटोग्राफी और डिजाइनिंग करनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं एमी अब मोटिवेशनल स्पीकर बनकर लोगों को प्रेरित कर रही हैं। एमी यूट्यूब चैनल 'हाऊ डज शी डू इट' भी चलाती हैं। एमी ने कहा- जन्म के बाद मेरे घर वालों ने अस्पताल के स्टाफ से कहा था कि मुझे एक कमरे में बंद कर दें और खाना-पीना भी न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमी ने बताया कि मैं अपने मुंह, ठोढ़ी और कंधे की मदद से तस्वीरें खींचती हूं। खुद के वीडियो बनाती हूं। कुछ लोग नेगेटिव कमेंट भी करते हैं पर मैं उनपर ध्यान देकर  अपनी समय बर्बाद नहीं करना चाहती। वो सिलाई सीखने को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मानती हीं। 


एमी हैंडबैग बनाकर ऑनलाइन बेचती हैं। एमी ने कहा मेरे घर वालों को हमेशा लगता था कि मैं खुद पर निर्भर रहने वाली लड़की बनूंगी। उन्होंने कभी ये अहसास नहीं होने दिया कि मैं किसी से कम हूं। हमेशा मुझे प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed