फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Palestinians prepare to welcome home relatives to be released from Israeli prisons

West Asia: वेस्ट बैंक में रिश्तेदारों का स्वागत करने की तैयारी कर रहे फलस्तीनी, IDF को भी बंधकों का इंतजार

Sat, 18 Jan 2025 09:52 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेस्ट बैंक।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेस्ट बैंक। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 18 Jan 2025 09:52 PM IST
सार

West Asia: संघर्ष विराम के एक पहले दिन वेस्ट बैंक के कुछ फलस्तीनी अपने रिश्तेदारों का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं, जिनमें से कुछ ने कई वर्ष इस्राइली जेल में बिताए हैं। इस्राइल के न्याय मंत्रालय ने 95 फलस्तीनी कैदियों की सूची प्रकाशित की है, जिन्हें रविवार को रिहा किया जाएगा।

विज्ञापन
Palestinians prepare to welcome home relatives to be released from Israeli prisons
गाजा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

संघर्ष विराम के एक पहले दिन वेस्ट बैंक के कुछ फलस्तीनी अपने रिश्तेदारों का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं, जिनमें से कुछ ने कई वर्ष इस्राइली जेल में बिताए हैं। इस्राइल के न्याय मंत्रालय ने 95 फलस्तीनी कैदियों की सूची प्रकाशित की है, जिन्हें रविवार को रिहा किया जाएगा। इनमें से अधिकांश पर उकसाने, तोड़फोड़ करने, आतकंवादी गतिविधियों का समर्थन करने, हत्या का प्रयास करने के आरोप हैं। 

विज्ञापन


फलस्तीन जिम्मेदारियां संभालने के लिए पूरी तरह तैयार
राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने कहा कि गाजा फलस्तीन का एक अभिन्न हिस्सा है। फलस्तीन प्रशासन और सुरक्षा जिम्मेदारियां संभालने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मानवीय सहायता, पुनर्निर्माण प्रयासों और एक राजनीतिक समाधान के लिए समर्थन देने का आग्रह किया। साथ ही दोहराया कि गाजा में तत्काल युद्धविराम और यहां से इस्राइल की वापसी होना जरूरी था। वहीं कब्जे वाले क्षेत्र को अभिन्न अंग के रूप में गाजा पट्टी के लिए पूरी जिम्मेदारी संभालने के लिए फलस्तीन के लिए मार्ग प्रशस्त करना आवश्यक था।
विज्ञापन


इस्राइली सेना भी कर रही तैयारियां
इस्राइली सेना ने कहा कि उसने समझौते को अमलीजामा पहनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। आईडीएफ ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, हमारे सैनिक समझौते की स्थापित शर्तों के अनुरूप क्षेत्र में जमीनी स्तर पर प्रक्रियाओं को अंजाम देंगे। सेना हमास की कैद से रिहा होने के बाद बंधकों की अगवानी की तैयारी कर रही है। हम उन्हें आवश्यक शारीरिक व मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नन्हे बिबास की हमास की कैद में मनी दूसरी वर्षगांठ
सबसे कम उम्र के इस्राइली बंधक केफिर बिबास के परिवार ने शनिवार को उसका दूसरा जन्मदिन मनाया। सात अक्तूबर, 2023 को किबुत्ज नीर ओज से जब हमास ने भाई व माता-पिता के साथ उसे अगवा किया था, तब वह नौ महीने से भी कम उम्र का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed