Israel: फलस्तीनी प्राधिकरण ने जेनिन में आतंकवादी समूहों पर कसी नकेल, इस्लामिक जिहाद का कमांडर यजीद जायसा ढेर
फलस्तीनी प्राधिकरण ने आतंकवादी समूहों पर नकेल कसने के लिए जेनिन में ऑपरेशन 'होमलैंड डिफेंस' चलाया हुआ है। इस ऑपरेशन के चलते पीए सुरक्षा बलों ने जेनिन शरणार्थी शिविरों के चार इलाकों पर नियंत्रण कर लिया है। इसके अलावा, फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद आतंकवादी समूह के एक कमांडर यजीद जायसा को भी मार गिराया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फलस्तीनी प्राधिकरण के सुरक्षा बलों ने रविवार को जेनिन में आतंकवादी समूहों पर कड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई को हाल के वर्षों में सबसे गंभीर फलस्तीनी ऑपरेशन के रूप में बताया जा रहा है। इस ऑपरेशन के दौरान, फलस्तीनी सुरक्षा बलों ने जेनिन शरणार्थी शिविर के चार इलाकों पर नियंत्रण कर लिया और गली-मोहल्लों में तलाशी ली। उन्होंने अस्पतालों को घेर लिया और आतंकवादियों के ठिकानों पर छापे मारे। इसके अलावा, पीए बलों ने एक आतंकवादी समूह के कमांडर को भी मार गिराया।
शनिवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) शुरू हुए ऑपरेशन 'होमलैंड डिफेंस' ने पूरे क्षेत्र में आम हड़ताल को बढ़ावा दिया है। इसके विरोध में व्यवसाय, स्कूल और यूएनआरडब्ल्यूए कार्यालय बंद हो गए। वहीं, मानवाधिकार संगठनों ने फलस्तीनी प्राधिकरण (पीए) से इस अभियान को रोकने की अपील की है।
पीए अध्यक्ष अब्बास ने दिया छापे का आदेश
फलस्तीनी प्राधिकरण के एक सूत्र ने इस्राइली समाचार एजेंसी (टीपीएस-आईएल) को बताया कि छापे का आदेश सीधे पीए अध्यक्ष महमूद अब्बास द्वारा दिया गया था। 'जिन्होंने आदेश दिया था कि जब तक आप शिविर पर पूर्ण नियंत्रण हासिल नहीं कर लेते, तब तक घर न लौटें, चाहे जो बी कीमत चुकानी पड़े।'
आतंकवादी समूह के कमांडर यजीद जायसा को किया ढेर
होमलैंड डिफेंस ऑपरेशन के दौरान, पीए बलों ने फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद आतंकवादी समूह के एक कमांडर यजीद जायसा को ढेर कर दिया। जायसा पहले भी पीए बलों से टकराव कर चुका है, जिसमें एक वह भी घटना शामिल है, जहां जहां उसने जोसेफ के मकबरे की सुरक्षा कर रहे फलस्तीनी पुलिस से हथियार छीन लिए थे। इस घटना के बाद जायसा ने जेरिको में कैद इस्लामिक जिहाद के सदस्यों की रिहाई के लिए हथियारों के आदान-प्रदान का प्रस्ताव रखा था।
आतंकवादी संगठनों से बातचीत का प्रयास रहा विफल
फलस्तीनी सूत्र के अनुसार, हाल के सप्ताहों में पीए बलों ने आतंकवादी संगठनों के साथ बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने सरकारी संस्थानों पर गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर फलस्तीनी प्राधिकरण को उकसाया। इतना ही नहीं आतंकवादी संगठनों ने प्राधिकरण के वाहनों को भी जब्त कर लिया और उन्हें शिविर के चारों ओर घुमाया।
गाजा पट्टी पर प्रशासन स्थापित करना चाहता है रामल्ला
प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस्राइली समाचार एजेंसी को बताया कि यह कार्रवाई एक बड़ी रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य शासन को बनाए रखने के लिए पीए की ताकत दिखाना है। अधिकारी ने बताया कि रामल्ला (फलस्तीन की प्रशासनिक राजधानी) की नजर गाजा पट्टी पर प्रशासन स्थापित करने पर है।
अधिकारी ने यह भी बताया कि यह कदम विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय समुदाय, खासकर अमेरिका के लिए यह दिखाने के लिए महत्वपूर्ण है कि पीए यहूदिया और सामरिया (पश्चिमी तट के इलाके) और अंततः गाजा में फलस्तीनी नियंत्रण वापस स्थापित कर सकता है।
ऑपरेशन के चलते अन्य इलाकों में भी फैली अशांति
फलस्तीनी प्राधिकरण के ऑपरेशन 'होमलैंड डिफेंस' के परिणामस्वरूप अन्य इलाकों में भी हिंसा और अशांति फैल गई है। जेनिन में आतंकवादी समूहों ने शेकेम (नब्लस) क्षेत्र के शरणार्थी शिविरों में लड़ाई में शामिल होने के लिए आह्वान किया है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.