फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   india un security council P Harish reform legitimacy

यूएन की साख पर भारत का सवाल: पी हरीश बोले- 80 साल पुरानी जंग के भरोसे कब तक चलेगी दुनिया; सुधार क्यों अटका?

Fri, 23 Oct 2026 08:12 AM IST
राकेश कुमार आईएएनएस, यूएन।
आईएएनएस, यूएन। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 23 Oct 2026 08:12 AM IST
सार

भारत ने संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद की मौजूदा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि 80 साल पुराने युद्ध के नतीजे आज की दुनिया का भविष्य तय नहीं कर सकते। भारत ने द्वितीय विश्व युद्ध में भारतीयों के योगदान और बंगाल अकाल में 40 लाख से अधिक लोगों की मौत का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान समेत कुछ देशों वाला समूह सुरक्षा परिषद में सुधार की बातचीत को आगे बढ़ने से रोक रहा है। भारत ने सुधार प्रक्रिया के लिए स्पष्ट मसौदा, समयसीमा और दिशा तय करने की मांग की।
 

विज्ञापन
india un security council P Harish reform legitimacy
पी. हरीश, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि - फोटो : @AI/अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र की व्यवस्था पर भारत ने सीधा सवाल उठाया है। भारत का कहना है कि 80 साल पहले हुए युद्ध में जीत के आधार पर आज भी कुछ देशों को सुरक्षा परिषद में विशेष अधिकार मिले हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि पुराने युद्ध की जीत किसी ऐसी सुरक्षा परिषद की वैधता की कमी को पूरा नहीं कर सकती, जिसमें दुनिया का उचित प्रतिनिधित्व नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा परिषद में सुधार की बातचीत आगे बढ़ने में कुछ देश बाधा डाल रहे हैं।
विज्ञापन


युद्ध में भारत का योगदान, फिर भी फैसलों में कितनी जगह?
पी. हरीश ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध में करीब 25 लाख भारतीयों ने हिस्सा लिया था और लगभग 90 हजार भारतीय सैन्य सेवा के दौरान मारे गए थे। उन्होंने बंगाल के भीषण अकाल का जिक्र करते हुए कहा कि औपनिवेशिक युद्ध नीतियों के कारण 40 लाख से अधिक लोगों की जान गई थी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इन तथ्यों को नजरअंदाज करने या दबाने की कोशिश करते हैं। हरीश ने दावा किया कि मौजूदा सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता पर युद्ध के विजेता देशों का एकाधिकार है और इसकी व्यवस्था में उन लोगों की चिंताओं को जगह नहीं मिली, जिन्होंने इसकी कीमत चुकाई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ‘रूस को रणनीतिक रूप से नहीं हरा सकते’: रूसी राष्ट्रपति पुतिन की यूरोप को दो टूक संदेश; यूक्रेन पर क्या बोले?
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा परिषद में सुधार की राह क्यों रोक रहे कुछ देश?
पी हरीश ने कहा कि 1945 में विजेता देशों ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर में अपने लिए विशेष अधिकार शामिल किए थे। इन अधिकारों के जरिए कुछ देश बदलाव की प्रक्रिया को रोक सकते हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल सुरक्षा परिषद में सुधार की बातचीत को अनिश्चितकाल तक टालने के लिए नहीं होना चाहिए। भारत ने आरोप लगाया कि इटली के नेतृत्व वाला 'यूनाइटिंग फॉर कंसेंसस' समूह सुधार पर बातचीत के लिए जरूरी मसौदे को स्वीकार करने से रोक रहा है। पाकिस्तान भी इस समूह का सदस्य है।

भारत को किस बात पर है आपत्ति?
भारत की आपत्ति है कि मसौदा तैयार करने से पहले ही आम सहमति की शर्त रखी जा रही है। हरीश ने कहा कि किसी भी बहुपक्षीय प्रक्रिया में बातचीत का मसौदा पहले तैयार किया जाता है, उसके बाद उस पर चर्चा आगे बढ़ती है। उन्होंने सवाल उठाया कि संयुक्त राष्ट्र में सुधार के लिए होने वाली अंतर-सरकारी वार्ता की प्रक्रिया दूसरी बहुपक्षीय वार्ताओं से अलग क्यों होनी चाहिए। भारत चाहता है कि सुधार प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए लिखित मसौदा तैयार हो और बातचीत की समयसीमा तथा दिशा स्पष्ट की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed