{"_id":"637a14b36118ee37f5043391","slug":"pakistans-ruling-coalition-pdm-initiates-talks-with-opposition-pti-to-resolve-political-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: शहबाज सरकार ने इमरान खान की पार्टी से शुरू की बातचीत, खत्म होगा राजनीतिक संकट?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: शहबाज सरकार ने इमरान खान की पार्टी से शुरू की बातचीत, खत्म होगा राजनीतिक संकट?
Sun, 20 Nov 2022 05:21 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 20 Nov 2022 05:21 PM IST
सार
वित्त मंत्री इशाक डार ने शुक्रवार को राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से मुलाकात की और राजनीतिक मुद्दों को हल करने के लिए बातचीत की पेशकश की। राष्ट्रपति ने डार से कहा कि उनका संदेश पीटीआई नेतृत्व तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
शहबाज शरीफ, आरिफ अल्वी, इमरान खान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सत्तारूढ़ पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने पहली बार पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के साथ राजनीतिक मुद्दों को हल करने के लिए बातचीत शुरू की है। इसमें नए सेना प्रमुख की नियुक्ति का मुद्दा भी शामिल है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के एक प्रमुख अखाबार ने सूत्रों के हवाले से बताया कि वित्त मंत्री इशाक डार ने शुक्रवार को राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से मुलाकात की और राजनीतिक मुद्दों को हल करने के लिए बातचीत की पेशकश की। राष्ट्रपति ने डार से कहा कि उनका संदेश पीटीआई नेतृत्व तक पहुंचा दिया जाएगा। आरिफ अल्वी, इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सदस्य भी हैं।
विज्ञापन
सूत्र ने बताया कि पीटीआई नेतृत्व ने भी मुद्दों को हल करने की इच्छा दिखाई और राष्ट्रपति को बातचीत में शामिल करने की बात कही। अखबार ने बताया कि डार ने पिछले तीन दिनों में राष्ट्रपति के साथ दो बैठकें कीं हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट में बताया गया है कि, पीटीआई जल्द आम चुनाव की तारीख की घोषणा चाहती है। अगर सरकार मान जाती है, तो पीटीआई चुनावी ढांचे पर बातचीत में शामिल होने को तैयार है। इसमें यह भी बताया गया है कि वित्त मंत्री और राष्ट्रपति के बीच की बैठकों का मकसद यह तय करना था कि पाकिस्तानी सेना के नए प्रमुख की नियुक्ति की प्रक्रिया सुचारू रूप से समाप्त हो जाए।
पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा 29 नवंबर को रियायर्ड होंगे। सूत्रों ने कहा, नए सेना प्रमुख की नियुक्ति बेहद संवेदनशील मामला है और इस प्रक्रिया में देरी करना राष्ट्र हित में नहीं होगा।